young man who had come to attend a wedding procession in Noida was dragged and beaten on the road नोएडा में बारात में आए युवक को सड़क पर घसीट कर पीटा, जबरन गाड़ी में ले जाने की कोशिश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में बारात में आए युवक को सड़क पर घसीट कर पीटा, जबरन गाड़ी में ले जाने की कोशिश

नोएडा के छपरौली गांव में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। युवक एक शादी समारोह में आया था, जहां कुछ लोगों ने उससे मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पीड़ित से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Fri, 13 Feb 2026 08:21 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में बारात में आए युवक को सड़क पर घसीट कर पीटा, जबरन गाड़ी में ले जाने की कोशिश

नोएडा के छपरौली गांव में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। युवक एक शादी समारोह में आया था, जहां कुछ लोगों ने उससे मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पीड़ित से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के छपरौली गांव में 10 फरवरी की रात विवाद के बाद एक युवक को सड़क पर घसीटकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा गया। घटना के तीन दिन बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पीड़ित से शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो एक मिनट 11 सेकेंड का है, जिसे मोबाइल से बनाया गया है। वीडियो में सफेद शर्ट-पैंट पहने एक व्यक्ति जमीन पर गिरा पड़ा है। उसे करीब आधा दर्जन लोग घेरे हुए हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। वहीं, एक आदमी लाठी लिए हुए है। वह भी करीब पांच से छह बार उस युवक को मार रहा है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति युवक का कॉलर खींचकर उसे गाड़ी की तरफ ले जा रहा है और बोल रहा है उसे गाड़ी में डालो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा बना मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब, देश के 55% फोन यहीं बन रहे; ये कंपनी शामिल
ये भी पढ़ें:नोएडा में बोर्ड एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे रहेगी कैमरा की नजर

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। बताया जा रहा है कि घटना 10 फरवरी की रात की छपरौली गांव की है। गांव में एक शादी समारोह था। उसी शादी समारोह में शाहपुर गांव निवासी हिमांशु भी आया था। छपरौली गांव में हिमांशु की मौसी रहती हैं। उन्हीं के परिवार में शादी थी। उसका कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद मारपीट हुई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने अब शिकायत दी है, जिस पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।