yogi-adityanath-pakistan-kapil-dev-remark-greater-noida-hospital-inauguration पाकिस्तान को बीमारी और कपिल देव को डॉक्टर बताकर सीएम योगी ने पड़ोसी मुल्क पर कसा तंज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान को बीमारी और कपिल देव को डॉक्टर बताकर सीएम योगी ने पड़ोसी मुल्क पर कसा तंज

यहां उन्होंने पाकिस्तान की तुलना बीमारी से और भारत के जाने-माने क्रिकेटर कपिल देव की तुलना डॉक्टर से करते हुए पड़ोसी मुल्क पर जमकर निशाना साधते हुए तंज कसा है। इसके साथ ही पहले की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- पहले माफिया के सामने सरकार नतमस्तक थी। एक जिला, एक माफिया।

Thu, 5 March 2026 04:28 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
पाकिस्तान को बीमारी और कपिल देव को डॉक्टर बताकर सीएम योगी ने पड़ोसी मुल्क पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पांच मार्च को ग्रेटर नोएडा में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने पाकिस्तान की तुलना बीमारी से और भारत के जाने-माने क्रिकेटर कपिल देव की तुलना डॉक्टर से करते हुए पड़ोसी मुल्क पर जमकर निशाना साधते हुए तंज कसा है। इसके साथ ही पहले की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- "पहले माफिया के सामने सरकार नतमस्तक थी। एक जिला, एक माफिया।"

कपिल देव के होंने से पाकिस्तान आधा मैच हार जाती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा- डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली राय सही होनी चाहिए। हर व्यक्ति के लिए सुलभ होना चाहिए। डॉक्टर का अच्छा व्यवहार, मरीज की आधी से अधिक बीमारी को समाप्त कर देता है। जैसे- जब कपिल देव भारत की क्रिकेट टीम के रूप में या एक कैप्टन के रूप में भारतीय टीम को लीड करते थे, तो हमारी विरोधी पाकिस्तान की टीम आधा मैंच वहीं से हार जाती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी वाले पूछ रहे काला चश्मा इतना क्यों भाया है; योगी पर अखिलेश ने कसा तंज
ये भी पढ़ें:सिर्फ कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं बनता; अखिलेश ने सीएम पर कसा तंज

पाकिस्तान की तुलना बीमारी से करके क्या बोले सीएम

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा- आप बीमारी की तुलना पाकिस्तान से कर लें, तो यह मानकर चलिए कि डॉक्टर कपिल देव के होने से बीमारी पाकिस्तान की आधी हार वैसे ही हो जाए डॉक्टर को देखकर। स्वाभाविक रूप से आधी बीमारी डॉक्टर के व्यवहार और उनके द्वारा दी जाने वाली राय से ठीक हो जाए, तो फिर बाकी तो डॉक्टर की दवा भी है और दुआ भी है। दोनों एक साथ काम करते हैं। डॉक्टर को दुआ मिलती है और मरीज को दवा, जिससे दोनों को लाभ मिलता है।

पहले था 'एक जिला, एक माफिया' अब...

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने बीती सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने बीती सरकार के समय होने वाले माफिया राज पर बोलते हुए कहा- पहले माफिया के सामने सरकार नतमस्तक थी। एक जिला, एक माफिया। अब एक जिला एक मेडिकल कॉलेज है। आज उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन के तौर पर सामने आया है। उन्होंने कहा- अस्पताल शुरू होने से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।