himachal pradesh weather forecast rain and snowfall alert in many areas हिमाचल प्रदेश में होगी झमाझम बारिश! चलेंगी तूफानी हवाएं; कई इलाकों में येलो अलर्ट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल प्रदेश में होगी झमाझम बारिश! चलेंगी तूफानी हवाएं; कई इलाकों में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेस के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बिजली के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

Sat, 28 March 2026 11:49 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल प्रदेश में होगी झमाझम बारिश! चलेंगी तूफानी हवाएं; कई इलाकों में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 3 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बिजली के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इससे जनजीवन और फसलों पर असर पड़ सकता है।

शनिवार सुबह शिमला और मनाली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूप भी निकली। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने क्या बताया

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 29 और 30 मार्च को भी अलग-अलग स्थानों पर आंधी-बिजली के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 31 मार्च और 1 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 2 और 3 अप्रैल को एक बार फिर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी, 2 दिन गरज के साथ चलेगी आंधी; IMD का येलो अलर्ट

फसलों को भी पहुंचा है नुकसान

प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े से रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इससे जहां सूखे जैसे हालात से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर भी बना हुआ है। आगामी दिनों में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और बागवानी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में 8 IAS सहित 17 अधिकारियों के तबादले, कई SDM भी बदले गए

कहां कितना तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, सुंदरनगर में 12.1 डिग्री, भुंतर में 10.0 डिग्री, कल्पा में 4.0 डिग्री, धर्मशाला में 9.5 डिग्री, ऊना में 16.0 डिग्री, नाहन में 13.0 डिग्री, केलांग में 1.1 डिग्री, पालमपुर में 11.0 डिग्री, सोलन में 10.2 डिग्री, मनाली में 6.5 डिग्री, कांगड़ा में 14.2 डिग्री, मंडी में 13.6 डिग्री, बिलासपुर में 14.0 डिग्री, चंबा में 12.3 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 11.4 डिग्री, कुफरी में 6.1 डिग्री, कुकुमसेरी में 4.2 डिग्री, बरमौर में 8.0 डिग्री, सियोबाग में 8.5 डिग्री, बरठीं में 12.3 डिग्री, कसौली में 11.6 डिग्री, पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री, सराहन में 9.3 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री, तबो में 1.6 डिग्री और नेरी में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिमला में करोड़ों साल पुराना पेड़ का जीवाश्म, डायनासोर युग से पहले के संकेत

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।