delhi water supply be disrupted these areas due to damage pipeline दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई इतने समय तक रहेगी प्रभावित, पाइपलाइन डैमेज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई इतने समय तक रहेगी प्रभावित, पाइपलाइन डैमेज

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हैदरपुर प्लांट की एक पाइपलाइन खराब होने के कारण रोहिणी, रिठाला, बादली और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसमें 24 घंटे का समय लग सकता है।

Tue, 6 Jan 2026 08:51 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई इतने समय तक रहेगी प्रभावित, पाइपलाइन डैमेज

दिल्ली जल बोर्ड ने सूचित किया है कि हैदरपुर प्लांट की एक पाइपलाइन खराब होने के कारण रोहिणी, रिठाला, बादली और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसमें 24 घंटे का समय लग सकता है। उम्मीद है कि प्रभावित क्षेत्रों में 8 जनवरी की सुबह तक पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। बोर्ड ने स्थानीय निवासियों से पानी का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की है।

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली 800 एमएम व्यास की पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। टेक्निकल टीमों को लगाया गया है। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। गहरी पानी की लाइन और साइट की दिक्कतों के कारण मरम्मत के काम में 24 घंटे लगने की संभावना है। इससे कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

रिठाला AC-06: सेक्टर-16 रोहिणी, सेक्टर-17 रोहिणी, सरदार कॉलोनी, अमर ज्योति कॉलोनी

रोहिणी AC-13: सेक्टर-15 रोहिणी, सेक्टर-18 रोहिणी, सेक्टर-19 रोहिणी, शाहबाद दौलतपुर, समयपुर, बादली, बादली इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, 2 और 3, सिरासपुर, सूरज पार्क, राजा विहार और आस-पास के इलाके।

जरूरत पर मंगाना होगा टैंकर

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इन इलाकों में पानी की सप्लाई 8 जनवरी की सुबह तक फिर से शुरू होने की उम्मीद है। निवासियों से अनुरोध है कि जरूरत के अनुसार पानी के टैंकरों की व्यवस्था के लिए संबंधित जल इमरजेंसी सेवाओं से संपर्क करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज व कल प्यासे रहेंगे दिल्ली के ये इलाके, देखिए प्रभावित कॉलोनियों की पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें:बुधवार को प्यासे रहेंगे दिल्ली के ये इलाके, नहीं होगी पानी की सप्लाई

इससे पहले दिया था यह अपडेट

इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दक्षिणी दिल्ली के 47 से ज्यादा इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर जानकारी दी गई थी। दिल्ली जल बोर्ड ने पूर्व की रिपोर्ट में बताया था कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत के कारण सोमवार सुबह 9 बजे अगले लगभग 16 घंटों तक दक्षिणी दिल्ली मेन में 5 जनवरी की शाम और 6 जनवरी की सुबह तक पानी की आपूर्ति पर असर पड़ेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।