yamuna city master plan 2041 development yeida plot allotment jewar airport यमुना सिटी बसाने के लिए 36 हजार एकड़ भूमि खरीदी, अब 46 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

यमुना सिटी बसाने के लिए 36 हजार एकड़ भूमि खरीदी, अब 46 नए सेक्टर बसाने की तैयारी

यमुना विकास प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2041 के तहत अब तक 36 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया है, जहां 52 सेक्टर विकसित हो चुके हैं और अब 46 नए सेक्टरों को बसाने के लिए बुनियादी ढांचे पर काम शुरू कर दिया गया है।

Thu, 8 Jan 2026 08:40 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
यमुना सिटी बसाने के लिए 36 हजार एकड़ भूमि खरीदी, अब 46 नए सेक्टर बसाने की तैयारी

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे फेज-1 मास्टर प्लान 2041 के तहत यमुना सिटी को विकसित करने के लिए 36 हजार एकड़ भूमि खरीदी जा चुकी है। यहां कई विकास परियोजनाएं जारी हैं। साथ ही, शहर ने भी धीरे धीरे आकार लेना शुरू कर दिया है।

यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र छह जिलों तक फैला

प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र छह जिलों तक फैला है। इसमें गौतमबुद्ध नगर के अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा भी शामिल हैं। फेज-1 में मास्टर प्लान 2041 के अनुसार गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के गांवों का विकास होना है, जबकि अन्य जिले फेज-2 के तहत विकसित किए जाएंगे। फेज-1 के मास्टर प्लान 2041 में कुल एक लाख एकड़ भूमि आरक्षित है। इसमें से जेवर क्षेत्र की कुल 78 हजार एकड़ भूमि में यमुना सिटी को विकसित किया जाना है। लगभग 25 वर्षों से अब तक प्राधिकरण 78 हजार में से कुल 36 हजार एकड़ यानी करीब 46 प्रतिशत भूमि की खरीद कर चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतिक्रमण रोकने में विफल रहे अफसर, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की कार्रवाई

52 सेक्टर हो चुके हैं विकसित

प्राधिकरण के अनुसार अब तक शहर में करीब 52 सेक्टर विकसित हो चुके हैं, जबकि 46 नए सेक्टरों को विकसित करने की तैयारी चल रही है। यहां सीवर, जल आपूर्ति और ड्रेनेज की सुविधा के लिए सर्विस प्लान तैयार कराया जा रहा है। शहर के आवासीय सेक्टर-18 और 20 में काफी सड़कें बन चुकी हैं। जहां विवाद है, वहां पर किसानों से वार्ता कर जमीन खरीदी जा रही है। इसके अलावा औद्योगिक सेक्टर-24ए, 24, 28, 29, 32, 33 में अधिकांश विकास कार्यों को पूरा किया जा चुका है। नोएडा एयरपोर्ट तक सड़कें बनाने के लिए जमीन की खरीद जारी है। नए विकसित हो रहे सेक्टर- 4, 5, 5ए, 8ए, 8डी, 8एफ में टोपो ग्राफिकल सर्वे के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिन में साथ क्रिकेट खेले और रात में हत्या, दोस्तों ने किस बात पर ली हरकेश की जान

22 हजार एकड़ क्षेत्र कृषि भूमि

मास्टर प्लान की कुल एक लाख एकड़ भूमि में लगभग 22 हजार भूमि कृषि क्षेत्र की है। यहां पर शहर के विकास को लेकर अभी योजना तैयार नहीं है। हालांकि, यह प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र है, जहां भविष्य में विकास परियोजना को उतारा जा सकेगा। भविष्य में मास्टर प्लान रिवाइज होने पर इस भूमि को मास्टर प्लान में शामिल कर यहां विकास परियोजनाओं को उतारा जाएगा। फिलहाल इस भूमि पर किसान फसल उगा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में 5 हजार मोबाइल चुराने वाला गैंग पकड़ा, 8 करोड़ के 821 फोन बरामद

किस श्रेणी में कितने भूखंड आवंटित किए

औद्योगिक: 3116 भूखंड

आवासीय: 30,011 भूखंड

ग्रुप हाउसिंग: 22 भूखंड

संस्थागत: 14 भूखंड

टाउन शिप: 13 भूखंड

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।