Why Sachin Meena Get Angry On Seema Haider Over Pakistani Language अपनी ये पाकिस्तानी…, सीमा हैदर ने ऐसा क्या किया कि बिफर गया सचिन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अपनी ये पाकिस्तानी…, सीमा हैदर ने ऐसा क्या किया कि बिफर गया सचिन

पाकिस्तान से प्यार की खातिर सरहद पार कर भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल साझा करने वाली सीमा का एक नया वीडियो सामने आया है।

Sun, 25 Jan 2026 02:08 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
अपनी ये पाकिस्तानी…, सीमा हैदर ने ऐसा क्या किया कि बिफर गया सचिन

पाकिस्तान से प्यार की खातिर सरहद पार कर भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल साझा करने वाली सीमा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीमा और सचिन के बीच की 'प्यार भरी' केमिस्ट्री के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने देखने वालों को हैरान कर दिया। वीडियो में सचिन, सीमा की एक खास आदत पर बिफर पड़े और उन्हें अपनी 'पाकिस्तानी जुबान' बदलने की नसीहत दे डाली।

क्या था मामला

मामला काफी दिलचस्प है और यह भाषा के अंतर से जुड़ा है। दरअसल, सीमा हैदर जल्द ही अपने छठे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसे लेकर पूरा परिवार उत्साहित है। वीडियो में सीमा अपने पति सचिन से अपने बेटे राज के लिए नए कपड़े लाने की फरमाइश कर रही थीं। बातचीत के दौरान सीमा के मुंह से कपड़ों के लिए 'सूट' शब्द निकल गया। पाकिस्तान में अक्सर पुरुषों के कपड़ों (कुर्ता-पायजामा) को भी 'सूट' कहा जाता है, लेकिन भारत में यह शब्द मुख्य रूप से महिलाओं के पहनावे के लिए इस्तेमाल होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमा हैदर के चार बच्चों को कहां लिए जा रहा सचिन, बाइक पर बैठाया और फिर...
ये भी पढ़ें:सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी पर भड़कीं 'लप्पू सा सचिन' वाली मिथिलेश भाटी

सचिन की नाराजगी और पुरानी यादें

जैसे ही सीमा ने 'सूट' शब्द का इस्तेमाल किया, सचिन मीणा नाराज हो गए। उन्होंने टोकते हुए कहा, अपनी ये पाकिस्तानी भाषा छोड़ दे। सचिन ने पुराने दिनों का एक किस्सा याद करते हुए बताया कि जब सीमा पाकिस्तान में थी, तब भी उसने फोन पर कहा था, मीणा जी, अपने लिए एक अच्छा सा सूट बनवा लो। सचिन ने बताया कि उस वक्त वह यह सुनकर दंग रह गए थे कि वह महिलाओं वाला सूट पहनने को क्यों कह रही है। सचिन ने सीमा को समझाते हुए साफ लहजे में कहा कि भारत में इसे सूट नहीं, बल्कि कपड़े कहा जाता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।