सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी पर भड़कीं 'लप्पू सा सचिन' कहने वाली मिथिलेश भाटी, कहा- पाकिस्तानी मशीन…
सीमा हैदर छठी बार मां बनने जा रही है। यह खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'पाकिस्तानी भाभी' चर्चा में आ गई है। सीमा के प्रेमी सचिन को 'लप्पू सा' कहकर वायरल हुई मिथिलेश भाटी का भी रिएक्शन आ गया है।

सीमा हैदर छठी बार मां बनने जा रही है। यह खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'पाकिस्तानी भाभी' चर्चा में आ गई है। सीमा के प्रेमी सचिन को 'लप्पू सा' कहकर वायरल हुई मिथिलेश भाटी का भी रिएक्शन आ गया है। भाटी ने कहा कि सीमा ने बताया था कि पाकिस्तान में औरतों को बच्चा पैदा करने की मशीन समझा जाता है और अब उसने पाकिस्तानी मशीन हिन्दुस्तान में भी चला दी है।
भाटी ने एक यूट्यूबर से बातचीत करते हुए सीमा हैदर पर कई तीखी टिप्पणियां कीं। मिथिलेश भाटी ने एक साल के भीतर ही दूसरी प्रेग्नेंसी पर सीमा को जमकर कोसा। भाटी ने कहा, 'इसने (सीमा हैदर) एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान में औरतों को औरत का दर्जा नहीं मिलता, औरतों को बच्चा पैदा करने की मशीन मसझा जाता है। उसने यह फैक्ट्री यहां भी चला दी। अभी तो एक साल की भी नहीं हुई भारती और फिर प्रेग्नेंसी है। सातवां-आठवां महीना चल रहा है, जनवरी-फरवरी में डिलीवरी है। यहां कौन सी मशीन चला रही है, पाकिस्तान की मशीन हिन्दुस्तान में भी चला दी।'
सीमा और सचिन पर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर फेमस होने वाली मिथिलेश ने कहा कि क्या सीमा हैदर जनसंख्या बढा़ने आई है। भाटी ने कहा, 'कितने पैदा करेगी, रुक जा। चार तो कर आई, तू तो मशीन भी फेल कर रही है। उन्होंने तो रिकॉर्ड ही तोड़ रखा है। सालभर का भी गैप नहीं लिया जा रहा है। जनसंख्या बढ़ाने आई है क्या। हैदर की नफरत में चार किए हैं तो लप्पू के प्यार में 12 करेगी।'
गौरतलब है कि हाल ही में सीमा हैदर ने इस बात की घोषणा की कि वह सचिन मीणा की दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। सीमा ने इसी साल मार्च में सचिन की बेटी को जन्म दिया था। मई 2023 में सीमा हैदर चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आई थी। सीमा और सचिन का कहना है कि कोरोना काल में पबजी गेम खेलते हुए दोनों के बीच प्यार हुआ था। सीमा के चार बच्चे पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं। अब उसका दावा है कि वह सचिन से शादी कर चुकी है।




साइन इन