Who was delhi judge Aman kumar Sharma committed suicide harassed by wife and sister in law कौन थे दिल्ली के जज अमन कुमार शर्मा, पत्नी-साली से तंग आकर की खुदकुशी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कौन थे दिल्ली के जज अमन कुमार शर्मा, पत्नी-साली से तंग आकर की खुदकुशी

दिल्ली में 30 साल के जज अमन कुमार शर्मा ने अपने सफदरजंग इलाके में स्थित घर में आत्मगत्या कर ली। इस घटना से हर कोई हैरान है। शनिवार को उनका शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला।

Sun, 3 May 2026 06:12 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कौन थे दिल्ली के जज अमन कुमार शर्मा, पत्नी-साली से तंग आकर की खुदकुशी

दिल्ली में 30 साल के जज अमन कुमार शर्मा ने अपने सफदरजंग इलाके में स्थित घर में आत्मगत्या कर ली। इस घटना से हर कोई हैरान है। शनिवार को उनका शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिवारवालों का आरोप है कि अमन शर्मा अपनी पत्नी और साली से परेशान थे और घटना वाले दिन उनके घर पर काफी लड़ाई झगड़े भी हुए थे। दावा किया जा रहा है कि अमन की पत्नी ने अमन के पिता को पुलिस बुलाने की धमकी भी दी थी।

अमन शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में कार्यभार संभाला था। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से पढ़ाई पूरी की । 18 अक्टूबर 2025 से उन्होंने कड़कड़डूमा अदालत में उत्तर-पूर्वी जिले के जिला विधि सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के पूर्णकालिक सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न अदालतों में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) और दीवानी न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।

मानसिक रूप से परेशान थे अमन

परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अमन शर्मा मानसिक रूप से परेशान थे और कुछ समय पहले उन्होंने उत्पीड़न की शिकायत की थी। मृतक के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने बताया कि परिवार को शुक्रवार देर रात सूचना मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

शर्मा ने कहा,'मेरा बेटा और मेरी बहू (अमन की बहन) ग्रीन पार्क गए थे। अमन को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अमन के पिता प्रेम शर्मा के पुलिस को दिए गए कथित बयान का हवाला देते हुए राजेश ने कहा कि अमन ने घटना वाली रात करीब 10 बजे अपने पिता को फोन किया और अपनी परेशानी बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीना नामुमकिन… अफसर पत्नी द्वारा पिता की बेइज्जती से आहत थे जज अमन? लगाई फांसी

राजेश ने दावा किया, अमन ने अपने पिता से कहा, 'मैं बहुत परेशान हूं और मेरे लिए जीना मुश्किल हो गया है। मुझे दो महीने से प्रताड़ित किया जा रहा है'। उन्होंने बताया, अमन का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जो स्वयं एक न्यायिक अधिकारी हैं। अमन की पत्नी की बहन एक आईएएस अधिकारी हैं और जम्मू में तैनात हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जज अमन के सुसाइड पर पिता ने बहू को घेरा, कहा- बात तक नहीं करने दी, वरना बच जाता

राजेश ने आरोप लगाया कि रात में दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा, अमन की पत्नी बहुत गुस्से में थी और चिल्ला रही थी, जबकि अमन रो रहे थे। फिर अचानक से खामोशी छा गई।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।