Who Is Noida Laboure Protest Mastermind Aditya Anand How He arrested कौन है नोएडा प्रदर्शन में हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद, पुलिस ने कैसे दबोचा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कौन है नोएडा प्रदर्शन में हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद, पुलिस ने कैसे दबोचा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुख्य साजिशकर्ता तीसरे आरोपी आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।

Sun, 19 April 2026 04:15 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
कौन है नोएडा प्रदर्शन में हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद, पुलिस ने कैसे दबोचा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुख्य साजिशकर्ता तीसरे आरोपी आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक लाख रूपS का इनाम घोषित था और वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पर्यवेक्षण में की गई।

जांच में सामने आया था कि श्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसा को अंजाम देने में आदित्य आनंद की अहम भूमिका थी। उसे इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड माना गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह एनआईटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उस पर प्रदर्शन को भड़काने वाली गतिविधियों की योजना बनाने और समन्वय करने का शक है। उसके खिलाफ फेज-2 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में श्रम विभाग का कड़ा ऐक्शन; 43 ठेकेदारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस रद्द

मास्टरमाइंड तक कैसे पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए आदित्य आनंद लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसके चलते पुलिस ने उसकी तलाश में कई राज्यों में दबिश दी। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी साधनों का भी सहारा लिया गया। पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब शनिवार को आरोपी को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले गौतमबुद्धनगर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू) भी जारी किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में हिंसा भड़काने में दिल्ली के छात्रों की भूमिका? जांच में नई बात आई सामने

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है और अन्य संलिप्त आरोपियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

वार्ता से इनपुट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर 2 गांवों में ऐक्शन, कई बहुमंजिला भवन किए सील
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।