western disturbances will arrive back to back delhi mausam dept issued yellow alert for fog दिल्ली में 5°C बढ़ा तापमान; आएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, कोहरे का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 5°C बढ़ा तापमान; आएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, कोहरे का येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली के लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है, हालांकि ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है। इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 17 Jan 2026 06:16 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 5°C बढ़ा तापमान; आएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, कोहरे का येलो अलर्ट

दिल्ली के लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही NCR में अगले 4 दिन तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है लेकिन रविवार को मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। मौसम विभाग ने इस हफ्ते बैक-टू-बैक दो पश्चिमी विक्षोभों के आने की संभावना जताई है।

5 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर में छिटपुट बेहद हल्के बादल देखे जा रहे हैं। दिल्ली में तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली के मानक मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। हालांकि दिल्ली के सफदरजंग, आयानगर, रिज, पालम आदि जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट ही देखी गई।

कल कोहरे का येलो अलर्ट, बादल भी होंगे

मौसम विभाग ने शनिवार रात को हल्की धुंध छाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। दोपहर में हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है।

21 जनवरी तक बादलों की आवाजाही

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 19 से लेकर 21 जनवरी तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में छिटपुट हल्के बादलों की मौजूदगी देखी जा सकती है। दिल्ली में 19 और 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोनों ही दिन दोपहर के वक्त हवा की स्पीड महज 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

बैक-टू-बैक दस्तक देंगे दो पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने 19 और 21 जनवरी की रात को पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने का अनुमान है। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बादलों की मौजूदगी बढ़ने का अनुमान है। 22 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में बादलों की मौजूदगी देखी जाएगी। 22 और 23 जनवरी को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Delhi Weather Forecast News
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 23 तक मौसम में उतार चढ़ाव; इन इलाकों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में कॉमर्शियल प्लॉट; कब तक रजिस्ट्रेशन, कहां कितने भूखंड?
ये भी पढ़ें:आतिशी पर करेंगे कानूनी कार्रवाई, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का फैसला
Delhi Temperature

20 तक की स्पीड से सर्द हवाएं

21 और 22 जनवरी को दोपहर के वक्त दिल्ली में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से सर्द हवाएं चलेंगी। इसके बाद 23 जनवरी को सर्द हवाओं की स्पीड और तेज होगी। दिल्ली में 23 जनवरी दोपहर के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलेंगी। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा जा सकता है। बादलों की मौजूदगी के बीच दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।