Water Supply to be affected in these area of delhi jal board alert सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में 8 और 9 अप्रैल को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड का अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में 8 और 9 अप्रैल को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड का अलर्ट

दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो दिन पानी की समस्या रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक 8 और 9 अप्रैल यानी बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Tue, 7 April 2026 02:35 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में 8 और 9 अप्रैल को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड का अलर्ट

दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो दिन पानी की समस्या रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक 8 और 9 अप्रैल यानी बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसकी वजह यूजीआर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई बताई गई है।

इसमें कहा गया है कि रखरखाव कार्य की वजह से जलापूर्ति बाधित हो सकती है, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें। जल बोर्ड ने इस कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों के 50 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, क्या है सरकार का प्लान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘जैसा है जहां है’ के आधार पर पर दिल्ली में कच्ची कॉलोनियां होंगी पक्की

पहले दिन यानी 8 अप्रैल को जिन इलाकों में पानी की समस्या रह सकती है उनमें सुल्तानपुरी 80 गज, सेक्टर-3 रोहिणी, हरिजन बस्ती, निजाम पुर गांव और इन्द्र झील कॉलोनी शामिल है। वहीं, 9 अप्रैल को यह कटौती अवंतिका एन्क्लेव, किराड़ी, प्रेम नगर, अमन विहार, निठारी, मुबारकपुर और कराला गांव में लागू रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड की ग्रीष्मकालीन कार्ययोजना

इससे पहले दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली जल बोर्ड की वार्षिक 'ग्रीष्मकालीन कार्ययोजना' शुरू की, जिसमें जल वितरण प्रणाली में सुधार, एआई एकीकरण और दीर्घकालिक योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया।

सिंह ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने इस गर्मी के मौसम में जल की कमी वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने और अतिरिक्त ट्यूबवेल के माध्यम से जल उत्पादन बढ़ाने के लिए 1,221 पानी के टैंकर तैनात किए हैं। सभी टैंकर की जीपीएस के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा, ''चुनौतियों के बावजूद हम दिल्ली की बढ़ती आबादी को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं। हमारे जल स्रोत सीमित हैं और बोरवेल के लिए नए क्षेत्र स्थापित करने में कई बाधाएं हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR के इन इलाकों में दोपहर बाद तेज बारिश की भविष्यवाणी, मौसम हुआ सुहाना
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।