Delhi NCR weather change Heavy rainfall Alert in many areas IMD Latest Prediction दिल्ली के कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश, IMD की सटीक भविष्यवाणी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश, IMD की सटीक भविष्यवाणी

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह बारिश के बाद मौसम विभाग ने दोपहर बाद भी तेज बारिश की भविष्यवाणी की थी। कुछ इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

Tue, 7 April 2026 02:59 PMGaurav Kala नई दिल्ली, राहुल मानव, हिन्दुस्तान
share
दिल्ली के कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश, IMD की सटीक भविष्यवाणी

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश अभी भी जारी है। इससे कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। मंगलवार सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने दोपहर बाद मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी की थी।

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की वजह से मुकरबा चौक, दीपाली चौक और मधुबन चौक के आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति रिंग रोड पर उत्पन्न हो रही है।

बीते दिनों की तुलना में दिल्ली में अब मौसम करवट लेने के बाद बेहतर नजर आ रहा है। कई लोगों ने भी बीते दिनों की गर्मी को लेकर राहत महसूस की है। हालांकि कई स्थान पर ट्रैफिक जाम की स्थिति के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और हवाओं से कूल-कूल हुई फिजा

इन इलाकों में मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। राजस्थान के अलवर, भरतपुर, कोटपुतली, तिजारा, डीग और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी धूल भरी आंधी, कभी बारिश; दिल्ली-NCR में पल-पल क्यों बदल रहा मौसम

सुबह हल्की बारिश भी हुई

मंगलवार सुबह की बात करें तो 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 0.4 मिमी, पालम में 1.4 मिमी, लोधी रोड में 1.0 मिमी और आयानगर में 3.0 मिमी दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था, जबकि पालम में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘जैसा है जहां है’ के आधार पर पर दिल्ली में कच्ची कॉलोनियां होंगी पक्की

मौसम हुआ सुहावना

लोधी रोड पर तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है; रिज में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है; और आयानगर मे 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।