water bodies in delhi to undergo rejuvenation jal sanchay abhiyan started दिल्ली के 101 जलाशयों का होगा कायाकल्प; अभियान की शुरुआत, पूरा प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के 101 जलाशयों का होगा कायाकल्प; अभियान की शुरुआत, पूरा प्लान

दिल्ली में पारंपरिक जल निकायों को बचाने के लिए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने DDA के 'जल संचय अभियान' की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत शहर के 101 जल निकायों का पुनरुद्धार किया जाएगा। 

Sat, 16 May 2026 05:50 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
दिल्ली के 101 जलाशयों का होगा कायाकल्प; अभियान की शुरुआत, पूरा प्लान

दिल्ली में पारंपरिक जल निकायों को बचाने के लिए 'जल संचय अभियान' की शुरुआत की गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पश्चिम विहार के जिला पार्क से डीडीए के इस अभियान का उद्घाटन किया। इसका मकसद दिल्ली के 101 चिन्हित जल निकायों का पुनरुद्धार और संरक्षण करना है ताकि भूजल स्तर सुधरे, पानी की सुरक्षा बढ़े और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। यह योजना सिर्फ सौंदर्यीकरण के लिए नहीं वरन सतत विकास के लिए है। पहले चरण में द्वारका, रोहिणी, दक्षिण और नरेला जोन के जलाशयों को शामिल किया गया है, जिसे 30 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

दिल्ली के पारंपरिक जल निकायों के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के जल संचय अभियान की शुरुआत की। दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित जिला पार्क में इस अभियान को शुरू किया गया। इस अवसर पर शकूर बस्ती के विधायक करनैल सिंह, डीडीए उपाध्यक्ष एन.सरवण कुमार व डीडीए अधिकारी शामिल हुए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चिन्हित 101 जल निकायों का पुनरुद्धार करना है।

इस अभियान के उद्घाटन समारोह में उपराज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के पारंपरिक जल निकायों के पुनरुद्धार बेहद महत्वपूर्ण है। जिससे शहर में दीर्घकालिक जल सुरक्षा, भूजल को फिर से भरने और पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल सिर्फ सौंदर्यीकरण का प्रयास नहीं है, बल्कि पारिस्थितिकी बहाली और सतत शहरी विकास की दिशा में एक सुनियोजित प्रयास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 55 करोड़ के ड्रेन प्रोजेक्ट पर काम शुरू, इस्तेमाल हो रही खास तकनीक

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण स्थिरता और जल सुरक्षा के व्यापक महत्व के तहत दिल्ली के पारंपरिक जल निकायों का जीर्णोद्धार, पुनरुद्धार और संरक्षण करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DDA लाया नई योजना, दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, 25% की भारी छूट

डीडीए का पूरा प्लान

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 77 जल निकायों के कायाकल्प की रूपरेखा तैयार की गई थी। लेकिन बाद में उपराज्यपाल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव की समीक्षा करने के बाद इन जल निकायों की संख्या में 24 जल निकायों को और जोड़ा गया। इसके बाद इसकी संख्या 101 हो गई। इस पहल के पहले चरण में लगभग 155 हेक्टेयर (383 एकड़) में फैले 101 चिन्हित जल निकायों का पुनरुद्धार किया जाएगा। इनमें द्वारका जोन में 22, दक्षिण जोन में 13, रोहिणी जोन में 17 और नरेला जोन में 6 जल निकाय शामिल हैं। जिसका लक्ष्य 30 अगस्त 2026 तक पूरा करना है। पश्चिम विहार स्थित जिला पार्क में स्थित लगभग 1.47 हेक्टेयर (3.6 एकड़) के जल निकाय को भी इस अभियान के तहत पुनर्जीवित करने का कार्य शुरू किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DDA की सौगात; अब घर बैठे पास कराएं बिल्डिंग प्लान, सिंगल विंडो सिस्टम शुरू
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।