Twisha sharma Death case NCW Directs Chief Secretary and DGP Seeks Report from Government ट्विशा की मौत पर NCW ऐक्शन में, कहा- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी; सरकार से रिपोर्ट तलब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा की मौत पर NCW ऐक्शन में, कहा- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी; सरकार से रिपोर्ट तलब

भोपाल में मृत पाई गईं ट्विशा शर्मा के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग भी ऐक्शन में आ गया है। आयोग ने ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत मामले में मध्य प्रदेश सरकार से सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Thu, 21 May 2026 08:17 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, भोपाल/नई दिल्ली/नोएडा
share
ट्विशा की मौत पर NCW ऐक्शन में, कहा- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी; सरकार से रिपोर्ट तलब

भोपाल में मृत पाई गईं ट्विशा शर्मा के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग भी ऐक्शन में आ गया है। आयोग ने ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत मामले में मध्य प्रदेश सरकार से सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एनसीडब्ल्यू ने एक्स पर कहा, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्विशा की शादी के मात्र पांच महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीड़िता के परिवार ने उसके पति समर्थ और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में लापरवाही या प्रभाव का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेटिंग ऐप से मुलाकात, 6 महीने बाद शादी और फिर दुखद अंत; ट्विशा के साथ क्या हुआ

पुलिस ने शव लेने का अनुरोध किया

मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने बुधवार को 33 वर्षीय अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के परिजनों से उसका शव लेने का अनुरोध किया। पुलिस ने यह अनुरोध शव के खराब होने की आशंकाओं के मद्देनजर किया। भोपाल के कटारा हिल्स थाने के प्रभारी ने ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि उनकी बेटी का पोस्टमार्टम 13 मई को हुआ था। वर्तमान में शव माइनस चार डिग्री सेल्सियस तापमान पर भोपाल स्थित एम्स के मुर्दाघर में रखा गया है।

शव को खराब होने से रोकने के लिए शून्य से 80 डिग्री सेल्सियस नीचे का तापमान चाहिए और यह सुविधा एम्स भोपाल में नहीं है। पत्र में कहा गया है कि लंबे समय से मृतका का शव मुर्दाघर में है, जिसके खराब होने की पूरी आशंका है। नोएडा निवासी शर्मा के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग संबंधी अर्जी दायर की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा बहुत बोल्ड लड़की थी, सबसे अलग करके उसे तोड़ा गया; बहन का दावा

न्याय दिलाने के लिए पूर्व सैनिकों ने रैली निकाली

पूर्व सैनिकों ने बुधवार को भोपाल में बाइक रैली निकालकर नोएडा की महिला ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने की भी मांग की। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि वे ट्विशा शर्मा मामले से संबंधित मांगों का ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को सौंपने का प्रयास करेंगे। ट्विशा शर्मा के भाई भारतीय सेना में मेजर हैं।

ससुराल में मृत मिली थी

नोएडा के सेक्टर-16 निवासी 33 वर्षीय ट्विशा 12 मई की रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। उनके परिवार वालों ने ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति वकील समर्थ सिंह पर दहेज हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पिता ने नाराजगी जताई

ट्विशा शर्मा के पिता नवनीधि शर्मा ने बुधवार को कहा कि परिवार को भोपाल प्रशासन, पुलिस और न्यायपालिका से न्याय मिलने की अब कोई उम्मीद नहीं बची है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर देरी की गई, ताकि शव सड़ जाए। उन्होंने कहा, आरोपियों ने अपने मकसद में सफलता हासिल कर ली है। हमें डर था कि दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति देने में जानबूझकर देरी की जा रही है, ताकि शव सड़ जाए, और वही हुआ। वे शव को सड़ाने में सफल हो गए। आज भोपाल प्रशासन ने भी कह दिया कि वे अब शव को सुरक्षित रखने में सक्षम नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा मौत; चोटों का पूरा जिक्र क्यों नहीं? कोर्ट में पुलिस जांच पर 5 सवाल

आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं

पुलिस आयुक्त सकुमार ने बताया कि ट्विशा के पति और अधिवक्ता समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। समर्थ और ट्विशा का विवाह दिसंबर 2025 में हुआ था। वहीं, परिजनों ने अपनी अर्जी में जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि ट्विशा के मृत पाए जाने के तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।