turkman gate violence youtuber salman police search social media influencers arrest update कौन है यूट्यूबर सलमान? तुर्कमान गेट पर भीड़ को भड़काने में नाम आ रहा सामने, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कौन है यूट्यूबर सलमान? तुर्कमान गेट पर भीड़ को भड़काने में नाम आ रहा सामने

तुर्कमान गेट हिंसा मामले में पुलिस भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले यूट्यूबर सलमान की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर अफवाह फैलाकर भीड़ जुटाई थी। इस मामले में अब तक 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

Fri, 9 Jan 2026 02:06 PMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कौन है यूट्यूबर सलमान? तुर्कमान गेट पर भीड़ को भड़काने में नाम आ रहा सामने

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी हिंसा भड़क उठी। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर एमसीडी की टीम ने अवैध कब्जे हटाए, लेकिन भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस पर हमला हुआ, कई जवान घायल हुए। अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि CCTV और वीडियो फुटेज से 30 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान हुई है। इस घटना में कुछ इंफ्लुएंसर्स का भी नाम सामने आ रहा है। इन्हीं में एक नाम यूट्यूबर सलमान का है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

कौन है यूट्यूबर सलमान?

पुलिस की जांच में एक लोकल यूट्यूबर सलमान का नाम सामने आया है। ये शख्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और कथित तौर पर वीडियो-ऑडियो मैसेज शेयर करके लोगों को मस्जिद के पास इकट्ठा होने के लिए कह रहा था। उसने अफवाह फैलाई कि मस्जिद गिराई जा रही है, जिससे माहौल गरमाया। पुलिस कई टीमों के साथ उसकी तलाश में छापे मार रही है और जल्द नोटिस भेजकर पूछताछ करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट हिंसा: पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा
ये भी पढ़ें:जुमे की नमाज को लेकर तुर्कमान गेट इलाके में हाई अलर्ट, पुलिस-अर्धसैनिक बल तैनात

पुलिस के निशाने पर क्यों सलमान?

सलमान पर कई गंभीर आरोप हैं। इसमें सोशल मीडिया पोस्ट्स से लोगों को भड़काना, भीड़ जुटाना और शांति भंग करने की कोशिश करना शामिल है। जांच में पता चला कि हिंसा अपने आप नहीं भड़की, बल्कि सुनियोजित साजिश लग रही है। सलमान के अलावा कुछ लोकल प्रभावशाली लोग भी घेरे में हैं, जिन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप्स में मैसेज फॉरवर्ड करके भीड़ इकट्ठी करने में मदद की। कुल 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट तैयार है, जिनके पोस्ट्स स्कैन हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट: चेहरा छिपाकर पत्थरबाजी करने आए थे बाहरी लोग, सांसद ने की थी बैठक
ये भी पढ़ें:गलियां सुनसान, जरूरी सामान की किल्लत.. तुर्कमान गेट पत्थरबाजी के बाद सन्नाटा

पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने ऐक्शन तेज कर दिया है। सीसीटीवी, वायरल वीडियो और बॉडी कैम फुटेज के जरिए पुलिस ने अब तक 30 से ज्यादा उपद्रवियों कर ली है। वहीं 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और छापेमारी जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।