Turkman Gate stone-pelting case Delhi Police has arrested one more accused तुर्कमान गेट हिंसा: पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, अबतक 12 पत्थरबाज गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

तुर्कमान गेट हिंसा: पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, अबतक 12 पत्थरबाज गिरफ्तार

पुलिस को शक है कि पकड़े गए आरोपी फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हिंसा भड़काने में जुटे थे। पुलिस ने कहा है कि विस्तृत जांच जारी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

Fri, 9 Jan 2026 11:07 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
तुर्कमान गेट हिंसा: पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, अबतक 12 पत्थरबाज गिरफ्तार

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हाल ही में हुई हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में है। दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसका नाम मोहम्मद इमरान है। इमरान की उम्र 36 साल है। एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि अबतक इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने कहा है कि विस्तृत जांच जारी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पुलिस को शक है कि पकड़े गए आरोपी फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हिंसा भड़काने में जुटे थे।

वहीं आज शुक्रवार है और जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिद के आस-पास पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। मस्जिदों और आसपास की गलियों के पास अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि गलत सूचना फैलाने या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुमे की नमाज को लेकर तुर्कमान गेट इलाके में हाई अलर्ट, पुलिस-अर्धसैनिक बल तैनात
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट: चेहरा छिपाकर पत्थरबाजी करने आए थे बाहरी लोग, सांसद ने की थी बैठक
ये भी पढ़ें:गलियां सुनसान, जरूरी सामान की किल्लत.. तुर्कमान गेट पत्थरबाजी के बाद सन्नाटा

आपको बता दें कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे के करीब मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने के लिए 50 से अधिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और 32 जेसीबी तैनात की गई थीं। इससे पहले ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई। विरोध में पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू हुई और फिर पुलिस ने भीड़ और उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया।

अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन लगभग 36,000 स्क्वायर फीट में फैली हुई है

आपको बता दें कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन लगभग 36,000 स्क्वायर फीट में फैली हुई है और इसमें बारात घर, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और समुदाय भवन मौजूद थे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।