
लोनी में सीवर नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अमृत योजना 2.0 के तहत 104 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे 15 वार्डों में 70 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछेगी और दो लाख से अधिक लोगों को जल प्रदूषण से राहत मिलेगी।

अर्थला की संजय कॉलोनी में जीडीए के तीन मंजिला फ्लैट हैं। पहले तल के एक फ्लैट में जाहिद रहते हैं। परिवार में उनकी मां 70 वर्षीय अलीमन, पत्नी 40 वर्षीय शहनाज, पुत्र 22 वर्षीय जाबिर और पुत्री 20 वर्षीय नजराना हैं।

स्थानीय निवासी वीरपाल डबास का कहना है कि पूर्व जनप्रतिनिधि ने मंदिर की चारदीवारी तोड़कर दुकानों को बनवा लिया था। करीब 150 वर्गमीटर जमीन पर कब्जा कर दुकानें बनाकर किराये पर दे दी गईं। नगर निगम ने जमीन कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की तो कब्जा करने वालों ने अड़चने पैदा कीं।

पीड़ित के मुताबिक कॉलर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य भी बता रहा था। उसने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के पास तुम्हारी पूरी डिटेल चली गई है। तुम्हें 10 दिन में मार देंगे। इसके अलावा शेखर शर्मा नाम के आईडी से इंस्टाग्राम पर भी उन्हें धमकी दी गई।

विक्रम एंक्लेव में भूतल स्थित एक फ्लैट में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह टीम के साथ शनिवार रात मौके पर पहुंचे तो फ्लैट में एक महिला मिली। अंदर कमरों में तीन युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में थे।

आवास एवं विकास परिषद की अजंतापुरम आवासीय योजना तीन दशक (31 साल) बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। इससे योजना के लिए जमीन देने वाली सहकारी आवास समितियों में रोष बढ़ रहा। हिंडन एयरपोर्ट के पास सिकंदरपुर,निस्तौली,भोपुरा,बेहटा हाजीपुर और पसौंडा गांव की जमीन पर अजंतापुरम को बसाने की योजना बनी थी।

जीटी रोड पर युवकों द्वारा चलती कारों में वीडियो बनाते हुए हुड़दंग करने का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 18 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो 1:54 मिनट का है। इसमें दारोगा कह रहे हैं कि क्या कार्रवाई करें,ज्यादा कानूनची बन रही है। कार्रवाई बता मुझे,क्या करें हम। महिला कहती है कि हम आराम से बात कर रहे हैं। दारोगा कहते हैं कि हम आराम से बात कर रहे हैं,तुझे समझ ही नहीं आ रही है। ज्यादा बोले जा रही है।

हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी 10 मार्च से उड़ान मिलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस को ही इसके लिए अनुमति मिली है। हिंडन से रोजाना मुंबई के लिए विमान उड़ेगा और मुंबई से यहां पहुंचेगा। 10 मार्च को ही बेंगलुरु के लिए दिन में दूसरी उड़ान की भी शुरुआत हो रही है।

एचएमपीवी वायरस की आशंका दिल्ली में भी बनी हुई है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से बचाव और इलाज के लिए सभी तैयारियां करने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव को एक दिन में तीन अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए कहा है।

Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा में हल्का सुधार हुआ है। हालांकि, हवा अब भी जहरीली बनी हुई है। बुधवार के मुकाबले दिल्ली का एक्यूआई काफी नीचे आया। बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 424 था जो गुरुवार को 379 पर आ गया।

गुरुवार को गुरुग्राम में जमकर बुलडोजर गरजा। यहां एक इलाके में बुलडोजर चलाकर 45 झुग्गियां जमींदोज कर दी गईं। इस दौरान प्रशासन ने 100 रेहड़ियां भी तोड़ दी हैं।

हाल ही में बीती दिवाली और उसके बाद भाई दूज के मौके पर सीमा हैदर का बयान सामने आया है। सीमा हैदर ने कहा कि हिंदू त्योहारों को मनाते हुए उन्हें गर्व महसूस होता है। सीमा ने कहा कि वो सभी त्योहार दिल से मनाती हैं।

दिल्ली का बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार को राजधानी के 8 इलाकों का एक्यूआई 400 पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है। आइए जानते हैं पूरे दिल्ली के प्रदूषण का हाल।

रविवार को सुबह दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के बाद जब पुलिस ने छत का कमरा खोला तो उसमें दो लाशें मिलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार रात नोएडा में यूपी पुलिस ने 5 बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

गुरुवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों के साथ ही पूरी दुनिया में धूमधाम से दीवाली मनाई गई। इस दौरान राजधानी और आसपास के इलाकों में पटाखों पर बैन होने के बावजूद खूब जलाए गए। इस दौरान ग्रेटर नोएडा की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी पकड़े गए आरोपी नाबालिग हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सात शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार जब्त किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी शूटर किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में एक और आरोपी को जमानत मिल गई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल्ल को जमानत दे दी। इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने ढल्ल को जमानत दे दी थी।