The Delhi Vidhan Sabha has received a bomb threat second day 16 IED बम लगा दिए, धमाका हो जाएगा; दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन धमकी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

16 IED बम लगा दिए, धमाका हो जाएगा; दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन धमकी

दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विधानसभा स्पीकर के ओसएडी को मेल पर भेजी गई धमकी में कहा गया है कि भवन में 16 आईईडी बम लगाए गए हैं और दोपहर 1.40 पर इनमें विस्फोट हो जाएगा।

Wed, 25 March 2026 12:09 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
16 IED बम लगा दिए, धमाका हो जाएगा; दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन धमकी

दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विधानसभा स्पीकर के ओसएडी को मेल पर भेजी गई धमकी में कहा गया है कि भवन में 16 आईईडी बम लगाए गए हैं और दोपहर 1.40 पर इनमें विस्फोट हो जाएगा। यह धमकियां ऐसे समय पर दी गईं हैं जब बजट सत्र चल रहा है।

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि स्पीकर के ओएसडी को ईमेल पर धमकी देने वाले ने खुद को कोयंबटूर का निवासी बताया है। उसने कुछ राजनीतिक वजहों से नाराज होकर हमले की धमकी दी है। ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि विधानसभा परिसर में आरडीएक्स से लैस 16 आईईडी बम लगाए गए हैं। इनमें दोपहर 1.40 पर धमाके की बात कही गई है। उसने धमाके से पहले परिसर को खाली करा लिए जाने की चेतावनी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को भी बजट पेश होने से पहले धमकी भरा ईमेल मिला था। स्पीकर के साथ एलजी, पीएम आदि का भी जिक्र इसमे ंकिय गया था। जांच पड़ताल के बाद इसे फर्जी करार दिया गया था।

एक दिन पहले भी मली थी धमकी

दिल्ली विधानसभा को मंगलवार को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल के जरिए सुबह करीब 7:28 बजे दिल्ली विधानसभा की ईमेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल आया। फिर 7:49 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को ईमेल मिला। इस ईमेल में विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, बजट सत्र होने की वजह से परिसर की सुरक्षा पहले से चाक-चौबंद थी। फिर भी सघनता से जांच की गई, लेकिन सूचना फर्जी पाई गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।