Swati Maliwal calls leaving AAP the end of Chapter 1 of her life, praises Modi and Shah आप छोड़ने को स्वाति मालीवाल ने बताया- जिंदगी के चैप्टर 1 का अंत, करने लगीं मोदी-शाह की तारीफें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आप छोड़ने को स्वाति मालीवाल ने बताया- जिंदगी के चैप्टर 1 का अंत, करने लगीं मोदी-शाह की तारीफें

इस ट्वीट में न केवल ऐसा करने की वजह बताई, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जमकर तारीफें भी की हैं। स्वाति ने इसे जिंदगी का एक चैप्टर खत्म होने वाला कहा।  

Tue, 28 April 2026 04:50 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आप छोड़ने को स्वाति मालीवाल ने बताया- जिंदगी के चैप्टर 1 का अंत, करने लगीं मोदी-शाह की तारीफें

राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल समेत 7 राज्यसभा सासंदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। स्वाति मालिवाल ने अपने इस फैसले की वजह एक्स पर किए लंबे ट्वीट में बताई है। स्वाति ने लिखा- "जो लोग पूछते हैं कि मैंने AAP क्यों छोड़ी, कहते हैं मैंने ‘गद्दारी’ कर दी। मैं आज उनसे दिल की बात करना चाहती हूँ।" इस ट्वीट में न केवल ऐसा करने की वजह बताई, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जमकर तारीफें भी की हैं। स्वाति ने इसे जिंदगी का एक चैप्टर खत्म होने वाला कहा।

केजरीवाल के घर में उनके पीए ने पीटा

स्वाति मालीवाल ने पुराने जख्मों को याद करते हुए कहा- मेरे वर्षों के संघर्ष को देखकर आम आदमी पार्टी ने मुझे राज्यसभा भेजा था। मुझे लगा था कि अब महिलाओं की आवाज संसद में रख पाऊँगी, लेकिन संसद पहुँचने के कुछ ही महीनों बाद मेरी जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल जी के घर में मुझे उनके PA ने बुरी तरह पीटा, अपमानित किया। मेरी आत्मा तक घायल हो गई। मैंने तय किया कि मैं डरूँगी नहीं, लड़ूँगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Right man in wrong party… 'आप' के नहीं रहे राघव, 7 सांसद हो गए बागी

मुझे पीटने वाला पंजाब सीएम का चीफ एडवाइजर है

स्वाति ने कहा- खुद पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माना कि मेरे साथ अभद्रता और हिंसा हुई। लेकिन सिर्फ 24 घंटे बाद वही लोग उस आरोपी को साथ लेकर घूम रहे थे। एक महिला का दर्द छोटा पड़ गया, सत्ता बड़ी हो गई। मेरे खिलाफ पूरी मशीनरी लगा दी गई, मुझे बदनाम किया गया, आरोपी को बचाया गया। आज मुझे पीटने वाला वो PA पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का चीफ एडवाइजर है। बंगला-गाड़ी-Z+ Security के साथ पूरे पंजाब पर राज कर रहा है। बेहिसाब भ्रष्टाचार फैला हुआ है…

अगर कोई गद्दार है, तो वो मैं नहीं… ये लोग हैं

खुद को गद्दार नहीं बताते हुए स्वाति ने लिखा- ये है गद्दारी जो पंजाब के साथ की गई… अगर कोई गद्दार है, तो मैं नहीं। गद्दार वो हैं जिन्होंने एक महिला को पीटा, उसका सम्मान छीना और फिर उसी पर सवाल उठाए। गद्दार वो हैं जिन्होंने पंजाब की जनता का भरोसा तोड़ा, कट्टर ईमानदारी के नाम पर भ्रष्टाचार की दुकान खोली। गद्दार वो हैं जिन्होंने आंदोलन की आत्मा बेच दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकारी पर बरसीं स्वाति मालिवाल, खड़े-खड़े साफ कराया कूड़ा; गायों को भेजा गौशाला
ये भी पढ़ें:फ्लाईओवर के नीचे पढ़ने वाले झुग्गी के बच्चों से मिलने पहुंचीं स्वाति मालिवाल

संसद में बोलने का मौका नहीं दिया

संसद में मेरी 95% अटेंडेंस रही लेकिन उसके बावजूद मुझे संसद में बोलने के लिए AAP ने अपने निर्धारित समय में से एक सेकंड का वक्त मुझे नहीं दिया। क्या महिलाओं की आवाज संसद में नहीं उठनी चाहिए थी? आपने दिल्ली की आवाज को संसद में उठने से रोका। फिर भी जब भी मौका मिला, मैंने जनता के मुद्दे मजबूती से उठाए। संसद में लगभग सभी सांसदों ने मेरा हौसला बढ़ाया। उन्होंने मुझे टूटने नहीं दिया। मैं उनका आभार मानती हूँ।

पीएम मोदी के फैसलों को बताया ऐतिहासिक

स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। धारा 370 हटाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया, सर्जिकल स्ट्राइक और आतंक के खिलाफ कड़े कदमों से दुश्मनों को जवाब दिया, ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों से भारत की शक्ति दिखाई, तीन तलाक खत्म कर करोड़ों मुस्लिम बहनों को न्याय दिया, महिला आरक्षण बिल लाकर राजनीति में महिलाओं के लिए नया अध्याय शुरू किया, रिकॉर्ड रफ्तार से हाईवे, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया, गरीबों के लिए घर, शौचालय, बिजली, पानी और जनकल्याण योजनाओं को घर-घर पहुँचाया।

गृह मंत्री शाह की तारीफ कर भाजपा का जताया आभार

पीएम मोदी की तारीफों के बाद गृह मंत्री अमित शाह की भी तारीफें की। स्वाति ने कहा आदरणीय अमित शाह जी के रूप में देश को एक दृढ़ और निर्णायक गृह मंत्री मिले हैं। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया, नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया, आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, सीमाओं और राज्यों में कानून व्यवस्था को मजबूत किया और देश को सुरक्षित बनाया।

ये मेरी जिंदगी के चैप्टर-1 का अंत था

स्वाति ने आगे कहा- मैं भाजपा नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करती हूँ और वादा करती हूँ कि मेहनत, ईमानदारी और पूरी निष्ठा से देश सेवा करूँगी। मैं टूटी नहीं हूँ। मैं झुकी नहीं हूँ। ये मेरी ज़िंदगी के Chapter 1 का अंत था… दूसरे Chapter में आप मुझे और भी अधिक मेहनत और हिम्मत से देश के लिए काम करते देखेंगे। जय हिन्द

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।