Son beats father and uncle to death sensational incident revealed in Delhi बेटे ने पिता और चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात का खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बेटे ने पिता और चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात का खुलासा

राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता और चाचा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के तीन दिन के भीतर सात अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Wed, 8 April 2026 05:57 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बेटे ने पिता और चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात का खुलासा

राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता और चाचा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के तीन दिन के भीतर सात अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात के तीन दिन के भीतर सात अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय ईश्वर के रूप में हुई है, जिससे फिलहाल पुलिस की विशेष टीम गहन पूछताछ कर रही है।

कमरे का दृश्य भयावह था

पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने मामले का विवरण देते हुए बताया कि 4 अप्रैल को उत्तम नगर थाना पुलिस को मोहन गार्डन स्थित एक मकान में दो व्यक्तियों के संदिग्ध अवस्था में मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो कमरे का दृश्य भयावह था। दो शव फर्श पर पड़े थे। शराब की खाली बोतलें और गिलास बिखरे हुए थे। पुलिस ने कमरे में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान 50 वर्षीय देवेंद्र कुमार और उनके छोटे भाई 48 वर्षीय अमित के रूप में की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 45 दिन में घर का मालिकाना हक मिलेगा, ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मार्च में ही बदला था किराये का मकान

जांच में पता चला कि देवेंद्र कुमार ईएसआईसी अस्पताल में कार्यरत थे। मार्च में ही अपने भाई और बेटे के साथ इस किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे। मकान मालिक नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे उन्हें ऊपर के कमरे से चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। जब वे वहां पहुंचे, तो ईश्वर नशे में धुत था और अपने पिता व चाचा से उलझ रहा था। उस वक्त नरेश ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया, लेकिन उनके जाते ही झगड़ा दोबारा शुरू हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज भी तेज हवा के साथ बारिश होगी, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया

ऐसे हुआ खुलासा

शुरुआत में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि कर दी। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों मृतकों के शरीर पर गंभीर अंदरूनी चोटों के निशान थे। उन्हें किसी भारी वस्तु या लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

मोहन गार्डन से दबोचा

देर रात दोबारा हुए विवाद में ईश्वर ने पिता और चाचा पर हमला कर दिया। उनकी मौत सुनिश्चित करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की सहायता से जाल बिछाया और 7 अप्रैल को उसे मोहन गार्डन से ही धर दबोचा। पूछताछ में ईश्वर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मेट्रो-नमो भारत स्टेशन के पास बनेंगे सस्ते घर, नई TOD नीति को मंजूरी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।