नए LG से भी AAP को आपत्ति? नेता बोले- लिलि लिलि न खेलिए! विपक्ष से नहीं मिलने का आरोप
आप नेता ने कहा- सत्ता से सवाल करने वालों, आवाज उठाने वालों से एलजी साहब नहीं मिल रहे हैं। जबकि लिलि लिलि का खेल खेलने वालों के साथ मिल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली अक्ष्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एलजी तरनजीत सिंह संधु पर विपक्षी दल के नेताओं से जरूरी मु्द्दों पर न मिलने का आरोप लगाया है। आप नेता ने कहा- "सत्ता से सवाल करने वालों, आवाज उठाने वालों से एलजी साहब नहीं मिल रहे हैं। जबकि लिलि लिलि का खेल खेलने वालों के साथ मिल रहे हैं।"
क्यों मिलना चाहते हैं सौरभ भारद्वाज
आप नेता ने कहा- नए उपराज्यपाल दिल्ली में आए हैं। हमने देखा है कि वो वसंत विहार के आरडब्ल्यूए से भी मिल रहे हैं। जब वो एक RWA से मिल सकते हैं, तो विपक्षी पार्टी से तो मिलिए। आप नेता ने चिट्ठी दिखाते हुए कहा- दिल्ली की विपक्षी पार्टी आपसे मिलने का समय मांग रही है। वो लगातार कह रही है कि दिल्ली पुलिस का एसएचओ आरोप लगा रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री के तार ड्रग माफियाओं से मिले हुए हैं। हम आपसे इस विषय में चर्चा करना चाहते हैं।
वीरेंद्र सचदेवा से भी मिल लिए, लेकिन
18 तारीख को पत्र लिखा है, आज 22 तारीख हो गई है। लेकिन, उनके यहां से कोई जवाब नहीं आ रहा है। आप विरेंद्र सचदेवा से भी मिल लिए- वो कोई एमपी, एमएलए या सांसद तो नहीं हैं। जब आप सचदेवा से मिल रहे हैं, तो आप आम आदमी पार्टी के दिल्ली अक्ष्यक्ष से क्यों नहीं मिल सकते। हमारे पास देने को स्कूल नहीं है, लेकिन शिकायतें हैं- हम वही आपको दे सकते हैं।
आप नेता बोले- लिलि लिलि न खेलिए एलजी साहब
इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा- पुराने एलजी को कौन से फूल पसंद थे- हां लिली। हम आपसे मिलने के लिए 1500 रुपये के लिलि नहीं खरीद सकते। लिलि लिलि का खेल नहीं खेलते हम। हम तो आपके पास आएंगे और सच्ची शिकायत करेंगे। कार्रवाई की मांग करने वाले, सवाल उठाने वाले, सत्ता से सवाल उठाने वालों से एलजी साहब नहीं मिलेंगे, लेकिन लिली लिली का खेल खेलने वालों से मिलेंगे। लिलि लिली का खेल खेलने के लिए तो एलजी नहीं बने हो आप। काम करने के लिए बने हैं।
दिल्ली के पूर्व एलजी से भी थीं शिकायतें
दिल्ली के मौजूदा एलजी का नाम तरनजीत सिंह संधु है। इससे पहले वीके सक्सेना एलजी थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के संबंध ठीक नहीं थे। पार्टी आए दिन उनको लेकर राजनीतिक बयान जारी करती थी। दिल्ली की कुर्सी जाने के बाद से आप नेताओं ने भाजपा पर चार इंजन की सरकार कहकर तंज कसना शुरू किया था, जिसमें चौथा इंजन एलजी को बताया जाता था।
नए LG से भी AAP को आपत्ति?
दरअसल आप नेता लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि एलजी वीके सक्सेना केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली की रेखा सरकार के इशारों पर काम करते हैं। इसी तरह के आरोप-प्रत्यारोप का दौर फिर शुरू हो गया है। नए एलजी से भी आम आदमी पार्टी को आपत्ति होने लगी है। इसलिए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंज कसते हुए कहा- लिलि लिलि न खेलिए। आप लिलि देने-लेने वालों से मिलने के लिए एलजी नहीं बने हैं।




साइन इन