saheli smart card delhi documents required and faq सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट चाहिए? दिल्ली में मुफ्त बस सफर की समझें पूरी बात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट चाहिए? दिल्ली में मुफ्त बस सफर की समझें पूरी बात

डीटीसी की ओर से शुरू की जा रही योजना के तहत दिल्ली की महिला और ट्रांसजेंडर निवासियों को एक व्यक्तिगत सहेली स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जाएगा।

Wed, 9 July 2025 11:00 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट चाहिए? दिल्ली में मुफ्त बस सफर की समझें पूरी बात

डीटीसी की ओर से शुरू की जा रही योजना के तहत दिल्ली की महिला और ट्रांसजेंडर निवासियों को एक व्यक्तिगत सहेली स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जाएगा। कार्ड के आवेदन के दौरान महिलाओं को अपना दिल्ली का वैध निवास प्रमाण पत्र देना होगा। महिलाओं को जारी होने वाले सहेली स्मार्ट कार्ड में कार्डधारक का नाम और फोटो अंकित होगा। इस कार्ड के माध्यम से वह डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। साथ ही, इसे रिचार्ज कर अन्य सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो आदि में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, हालांकि अन्य परिवहन सेवाओं के लिए किराये का भुगतान करना होगा। सहेली स्मार्ट कार्ड का फायदा 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए होगा।

सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट चाहिए

दिल्ली की महिलाओं को सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और केवाईसी के लिए अन्य वैध दस्तावेज देने होंगे।

15 अगस्त से शुरू करने का लक्ष्य

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बसों के लिए स्मार्ट कार्ड की शुरुआत 15 अगस्त तक करने का लक्ष्य रखा गया है। एक बार निविदा प्रक्रिया खत्म होने और बैंकों का चयन होने के बाद डीटीसी के पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। कार्ड जारी होने के बाद उसे डीटीसी के ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के जरिए एक्टिवेट करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मुफ्त बस सफर के लिए बैंक से मिलेगा सहेली स्मार्ट कार्ड, क्या शर्तें

पुरुष यात्रियों को भी जारी होंगे स्मार्ट कार्ड

डीटीसी अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट कार्ड पुरुष यात्रियों को भी जारी होगा। क्योंकि यह मुफ्त यात्रा की श्रेणी में नहीं आते है तो उन्हें एक सामान्य कार्ड बिना किसी केवाईसी प्रक्रिया के उपलब्ध होगा, जिसका उपयोग बसों सहित अन्य परिवहन सेवाओं में किया जा सकेगा।

●क्या होगा सहेली स्मार्ट कार्ड, इसका क्या फायदा होगा

यह एक कॉन्टेक्ट लेस कॉमन नेशनल मोबिलिटी कार्ड होगा। इसके जरिए आप ना सिर्फ बस में बल्कि मेट्रो, नमो भारत के अलावा देश के दूसरे राज्यों में जहां एनसीएमसी कार्ड की सुविधा है वहां इसका प्रयोग कर पाएंगे। हालांकि वहां आप को किराया देना होगा।

●सहेली स्मार्ट कार्ड से मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी?

जी हां, सहेली स्मार्ट कार्ड से दिल्ली की डीटीसी व क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। बस के अलावा दूसरे सार्वजनिक परिवहन में किराया देना होगा।

●इस कार्ड के लिए कौन पात्र होगा।

सहेली स्मार्ट कार्ड सिर्फ दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए होगा। उन्हें आवेदन के दौरान अपना आधार कार्ड, दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र देना होगा।

●क्या पुरुषों के लिए स्मार्ट कार्ड होगा?

जी हां, पुरुषों को भी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड मिलेगा। यह जीरो केवाईसी व केवाईसी दोनों तरह का होगा। वह भी बस के अलावा किसी दूसरे सार्वजनिक परिवहन में इस्तेमाल कर पाएंगे। मगर पुरुषों को मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिलेगी।

बैंक ले सकते हैं शुल्क

●कार्ड जारी करने के लिए बैंक अपनी नीति के अनुसार शुल्क ले सकते हैं।

●कार्ड गुम होने पर बैंक को सूचित कर नया कार्ड लिया जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।