दिल्ली में 2 मार्च को लॉन्च होगा ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’, DTC बसों में फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं
Saheli Pink Smart Card : दिल्लीवालों के लिए एक और नई गुड न्यूज है। दिल्ली की महिलाओं, किन्नरों और 12 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च करने की डेट सामने आ गई है।

दिल्लीवालों के लिए एक और गुड न्यूज है। राजधानी की महिलाओं, ट्रांसजेंडर्स और 12 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की सिटी बसों में अनलिमिटेड मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च करने की डेट सामने आ गई है। दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 मार्च को दिल्ली सरकार की महिलाओं से संबंधित 4 कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगी।
अधिकारियों के मुताबिक, इन चार योजनाओं में 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड', मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और 'मेरी पूंजी मेरा अधिकार' शामिल हैं।
रेखा गुप्ता ने कहा, ''2 मार्च को दिल्ली की बेटियों और महिलाओं के लिए एक विशेष दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।''
दिल्ली में 20 फरवरी को बनी थी भाजपा सरकार
पिछले साल 20 फरवरी को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी थी। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए पिछले एक साल में किए गए कार्यों को रेखांकित करने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि लगभग 17 लाख महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत, सरकार होली और दिवाली के अवसरों पर प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से राशि सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित करेगी।

इससे पहले, दिल्ली सरकार ने 2008 की लाडली योजना को उन्नत और पुनर्गठित करते हुए 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू करने की घोषणा की थी।
महिलाओं और किन्नरों के लिए मुफ्त बस यात्रा
'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' योजना के तहत, सरकार दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना की औपचारिक शुरुआत भी इसी कार्यक्रम में की जाएगी।
एक अन्य पहल 'मेरी पूंजी मेरा अधिकार' योजना की होगी, जिसके तहत 100 करोड़ रुपये की राशि सीधे 40,642 लड़कियों के खातों में जमा की जाएगी
सहेली पिंक कार्ड के लिए पात्रता
कौन कर सकता है आवेदन :- महिलाएं, ट्रांसजेंडर, 12 साल से अधिक उम्र क लड़िकयां
पात्रता :- आवेदक महिला/ट्रांसजेंडर को दिल्ली की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज :- आधार कार्ड, दिल्ली का वोटर कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर




साइन इन