Republic Day parade rehearsal in Delhi avoid these routes for the next three days दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड रिहर्सल, अगले तीन दिन इन रूटों से बचकर निकलें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड रिहर्सल, अगले तीन दिन इन रूटों से बचकर निकलें

रिपब्लिक डे परेड रिहर्सल विजय चौक से शुरू होकर इंडिया गेट और सी-हेक्सागन तक फैले कर्तव्य पथ पर होगी। सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।

Sat, 17 Jan 2026 02:46 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड रिहर्सल, अगले तीन दिन इन रूटों से बचकर निकलें

दिल्ली पुलिस ने रिपब्लिक डे परेड रिहर्सल को देखते हुए राजधानी में कई प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसका असर ट्रैफिक पर देखने को मिल सकता है। दरअसल 17, 19, 20 और 21 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड रिहर्सल होगी। जाम से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने वैकल्पिक रूट्स की भी जानकारी दी है। परेड रिहर्सल विजय चौक से शुरू होकर इंडिया गेट और सी-हेक्सागन तक फैले कर्तव्य पथ पर होगी। सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।

इस दौरान, कर्तव्य पथ पर स्थित प्रमुख चौराहे, जिनमें रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड और सी-हेक्सागन बंद रहेंगे। वहीं विजय चौक से इंडिया गेट तक का मार्ग भी आम यातायात के लिए बंद रहेगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस दौरान इन रूट्स पर ट्रैफिक स्लो सकता है या फि जाम की स्थिति बन सकती है।

उत्तर और दक्षिण दिल्ली के बीच यात्रा

वाहन चालकों से कहा गया है कि वे ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इसके साथ ही जाम की स्थिति को देखते हुए पहले से ही ट्रैवल रूट प्लान कर लें। उत्तर और दक्षिण दिल्ली के बीच यात्रा करने वालों को पुलिस ने सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर होते हुए राजघाट की ओर जाने वाले रिंग रोड का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। वहीं एक अन्य विकल्प मथुरा रोड और भैरों रोड होते हुए लाजपत राय मार्ग है, जो वापस रिंग रोड से जुड़ता है।

इनके अलावा वाहन चालक अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग और कौटिल्य मार्ग से होते हुए सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट और बाबा खड़क सिंह मार्ग की ओर भी जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गणतंत्र दिवस परेड में इस बार नदियों के नाम पर दर्शक दीर्घा, यहां मिलेंगी टिकट
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 5 गिरफ्तार

पूर्व-पश्चिम दिल्ली जाने वाले ध्यान दें!

वहीं पूर्वी-पश्चिम दिल्ली जाने वाले भैरों रोड और मथुरा रोड होते हुए रिंग रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग और पृथ्वी राज रोड से जुड़ता है। सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग और अपर रिज रोड भी भी वैकल्पिक मार्ग हैं। इनके अलावा वाहन चालक आईएसबीटी, चांदगी राम अखाड़ा और मॉल रोड होते हुए रिंग रोड से आजादपुर की ओर भी जा सकते हैं।

वहीं दक्षिण दिल्ली से कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय जाने वाले मदर टेरेसा क्रिसेंट से होते हुए पार्क स्ट्रीट के रास्ते मंदिर मार्ग या बाबा खड़क सिंह मार्ग की ओर जा सकते हैं। वहीं ट्रैफिक एडवाइजरी में एक दूसरा विकल्प वंदे मातरम मार्ग और लिंक रोड होते हुए रिंग रोड से पंचकुइयां रोड की ओर भी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।