Republic Day parade 2026 theme, ticket selling point and tableaux, delhi metro travel free and more details गणतंत्र दिवस परेड में नदियों के नाम पर होंगी दर्शक दीर्घा, ये होगी थीम; यहां से लें टिकट; मेट्रो सफर फ्री, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गणतंत्र दिवस परेड में नदियों के नाम पर होंगी दर्शक दीर्घा, ये होगी थीम; यहां से लें टिकट; मेट्रो सफर फ्री

रक्षा मंत्रालय ने इस बार दिल्ली में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड 2026 में वीआईपी कल्चर खत्म करते हुए दर्शक दीर्घाओं का नामकरण नदियों के नामों- जैसे गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र आदि से करने का फैसला किया है।  

Sat, 17 Jan 2026 06:31 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गणतंत्र दिवस परेड में नदियों के नाम पर होंगी दर्शक दीर्घा, ये होगी थीम; यहां से लें टिकट; मेट्रो सफर फ्री

रक्षा मंत्रालय ने इस बार दिल्ली में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड 2026 में वीआईपी कल्चर खत्म करते हुए दर्शक दीर्घाओं का नामकरण नदियों के नामों- जैसे गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र आदि से करने का फैसला किया है। अभी तक इनके नाम ए, बी, सी और फिर अंकों के साथ होते थे।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मौजूद व्यवस्था में वीआईपी कल्चर झलकता था, लेकिन अब हर दर्शक खंड का नाम एक नदी के नाम पर होगा। इससे यह भाव खत्म हो जाएगा कि कोई खंड वीआईपी का है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर केंद्रित होगा, जबकि सेना की तैयारियों को बैटल ऐरे स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:77वें गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्य अतिथि, विदेश मंत्रालय ने बताए दो नाम

77 हजार दर्शक : परेड को देखने के लिए 77 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इनमें 10 हजार खास मेहमान हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने सरकारी योजनाओं में अच्छा काम किया है।

32 हजार टिकट : इस बार 32 हजार टिकट बिक्री के लिए रखे गए हैं। ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी टिकट बिक्र की जा रही है। राजीव चौक समेत कुछ चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर टिकटों की बिक्री की जा रही है।

मेट्रो फ्री : गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड देखने वालों के लिए मेट्रो का सफर फ्री होगा। मेट्रो सुबह 3 बजे चलेगी।

ईयू का दस्ता : इस बार ईयू परिषद और ईयू आयोग की अध्यक्ष समारोह की मुख्य अतिथि हैं। ईयू नौसेना का मार्चिंग दस्ता भी परेड में हिस्सा लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 5 गिरफ्तार

30 झांकियां शामिल होंगी

इस बार परेड में कुल 30 झांकियों को शामिल किया गया है। इनमें 17 राज्यों की और 13 केंद्रीय महकमों की होंगी। झांकियों की थीम स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम रखा गया है।

वंदे मातरम की रखी गई थीम

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की थीम वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर केंद्रित है। आमंत्रण पत्रों, टिकटों आदि पर भी इसे दर्शाया गया है। दर्शक खंडों में इससे जुड़े चित्र प्रदर्शित होंगे।

भैरव बटालियन भाग लेगी

परेड में सेना के मार्च पास्ट में इस बार नवगठित भैरव बटालियन और लद्दाख स्काउट आकर्षण का विशेष केंद्र होंगी। इसके अलावा सेना के 18 और मार्चिंग दस्ते भी परेड में शामिल होंगे। इस बार सेना का पशु दस्ता भी हिस्सा लेगा।

यातायात प्रभावित रहेगा

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के चलते शनिवार के साथ 19, 20 और 21 जनवरी को सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्य पथ के आसपास यातयात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।