rashtrapati bhavan amrit udyan to open from 3rd february on the spot booking not available राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का 3 Feb से कर सकेंगे दीदार; ऑन द स्पॉट बुकिंग नहीं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का 3 Feb से कर सकेंगे दीदार; ऑन द स्पॉट बुकिंग नहीं

दिल्ली का अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च तक आम जनता के लिए खुलेगा। यहां लोग गुलाब और ट्यूलिप की सैकड़ों किस्मों के साथ झरनों और सुंदर बगीचों का आनंद ले सकते हैं। प्रवेश नि:शुल्क है लेकिन ऑनलाइन बुकिंग कर के ही आना होगा। 

Sat, 31 Jan 2026 07:09 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, आशीष सिंह, नई दिल्ली
share
राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का 3 Feb से कर सकेंगे दीदार; ऑन द स्पॉट बुकिंग नहीं

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान मंगलवार से लोगों के लिए खुल जाएगा। यहां 145 किस्मों के गुलाब और 85 प्रजाति के फूल-पौधे आकर्षण का केंद्र हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को उद्यान के विंटर एनुअल एडिशन का उद्घाटन करेंगी। ऐसे में बेसब्री से उद्यान में घूमने का इंतजार खत्म हो गया है। अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस वर्ष आगंतुक ट्यूलिप और अलग-अलग तरह के गुलाब के अलावा बैबलिंग ब्रूक -झरनों वाली पानी की धारा और रिफ्लेक्सोलॉजी पाथ वाले बरगद के बगीचे का दीदार कर सकते हैं।

विभिन्न किस्म के गुलाब करेंगे करेंगे आकर्षित

साथ ही, उद्यान में बाल वाटिका, प्लूमेरिया गार्डन, बरगद, बोनसाई, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग व सर्कुलर गार्डन देख सकते हैं। यहां गुलाबों की भीम, अर्जुन, कृष्णा व अश्वनी किस्में खास हैं। अमृत उद्यान में पौधों की पहचान के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं, इससे आगंतुक पौधों के वनस्पतीय नाम और अन्य विवरण सहित प्रत्येक प्रजाति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा खुला

लोग हफ्ते में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान घूमने आ सकते हैं। उद्यान में आखिरी प्रवेश शाम पांच बजे तक दिया जाएगा। सोमवार को उद्यान बंद रहेगा। इस दौरान रखरखाव का काम होगा। साथ ही, होली के दिन उद्यान बंद रहेगा। अमृत ​​उद्यान के अलावा लोग राष्ट्रपति भवन म्यूजियम भी जा सकते हैं। वे हर शनिवार को चेंज-ऑफ-गार्ड सेरेमनी भी देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जा सकते हैं।

इन खास दिनों में विशेष वर्ग के लिए खुला रहेगा

-3 मार्च : रक्षा कर्मियों

-5 मार्च - वरिष्ठ नागरिकों के लिए

-10 मार्च - महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए

-13 मार्च - दिव्यांगजनों के लिए

पहले से बुकिंग करके आना होगा

राष्ट्रपति भवन ने प्रेस वार्ता में बताया कि उद्यान में बुकिंग और प्रवेश निशुल्क है। बुकिंग https:/ /visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकती है। लोगों की अधिक संख्या को बेहतर तरीके से प्रबंध करने के लिए इस वर्ष ऑन द स्पॉट बुकिंग की सुविधा नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 31 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट; हिमाचल में बनता था यह जहर
ये भी पढ़ें:सोनम वांगचुक की तबीयत खराब, एम्स जोधपुर ले जाए गए; SC जाएगी मेडिकल रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:दिल्ली मौसम विभाग ने बदला पूर्वानुमान, कल तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट

स्लॉट ऑनलाइन बुक करके आएं

आगंतुकों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्लॉट ऑनलाइन बुक करके आएं। टिकट बुकिंग एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी। आगंतुकों को प्रवेश राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से मिलेगा। वहीं, लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच शटल बस सर्विस मिलेगी। मेट्रो स्टेशन से आखिरी शटल बस शाम चार बजे मिलेगी। यहां आने वाले लोग अपने साथ मोबाइल फोन, पानी और बच्चों के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।