rain alert with strong winds in delhi weather forecast till 23rd january दिल्ली में 23 जनवरी को तेज हवा के साथ होगी बारिश; उसके पहले कैसा रहेगा मौसम?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 23 जनवरी को तेज हवा के साथ होगी बारिश; उसके पहले कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Mausam Update: दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

Mon, 19 Jan 2026 05:34 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 23 जनवरी को तेज हवा के साथ होगी बारिश; उसके पहले कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के साथ ही एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा जा रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

20 और 21 जनवरी को कैसा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली में सोमवार रात को धुंध छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जनवरी यानी मंगलवार और बुधवार को सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। दोनों ही दिन आंशिक रूप से बादलों की मौजूदगी देखी जाएगी। दोनों ही दिन दिल्ली में दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

22 को सुबह हल्का से मध्यम कोहरे का अनुमान

मौसम विभाग ने 22 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। दिन में दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने का भी अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 22 जनवरी को दोपहर के वक्त हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है।

23 जनवरी तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 21 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादल छाएंगे। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा जाएगा। साथ ही दिन में दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबादी देखी जा सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।

delhi weather update
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो में इंजीनियर की मौत पर ऐक्शन; जेई टर्मिनेट, दो अधिकारियों को नोटिस
ये भी पढ़ें:हनुमान जी वाली पतंग उड़ाने का आरोप, छत्तीसगढ़ में उबाल; पीएम मोदी पर FIR की मांग
ये भी पढ़ें:दिल्ली में धमाके के लिए यासिर ने इस कारण फिदायीन बनने से किया था इनकार, खुलासा

25 जनवरी तक का हाल

मौसम विभाग ने 23 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 24 और 25 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दोनों ही दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल नजर आने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। एनसीआर के शहरों में भी मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा ही रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।