Preparations Underway to Construct a Ring Road in Rajnagar Extension राजनगर एक्सटेंशन में रिंग रोड बनाने की तैयारी, 2.7 किलोमीटर लंबी हम तुम सड़क भी बनेगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

राजनगर एक्सटेंशन में रिंग रोड बनाने की तैयारी, 2.7 किलोमीटर लंबी हम तुम सड़क भी बनेगा

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के गोल चक्कर से नॉदर्न परिफेरल रोड तक 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड जल्द बनेगी। जीडीए मार्ग को तैयार कराने के लिए इस हफ्ते टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इस मार्ग के तैयार होने से क्षेत्र में जाम की समस्या दूर हो सकेगी। जीडीए 2700 मीटर लंबी हम तुम रोड भी बनाएगा।

Thu, 23 April 2026 08:35 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
राजनगर एक्सटेंशन में रिंग रोड बनाने की तैयारी, 2.7 किलोमीटर लंबी हम तुम सड़क भी बनेगा

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के गोल चक्कर से नॉदर्न परिफेरल रोड तक 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड जल्द बनेगी। जीडीए मार्ग को तैयार कराने के लिए इस हफ्ते टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इस मार्ग के तैयार होने से क्षेत्र में जाम की समस्या दूर हो सकेगी। जीडीए राजनगर एक्सटेंशन में 2700 मीटर लंबी हम तुम रोड भी बनाएगा।

राजनगर एक्सटेंशन में 70 से अधिक ग्रुप हाउसिंग हैं, जिनमें दो लाख से अधिक लोग रहते हैं। यहां हरनंदीपुरम आवासीय योजना, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एरोसिटी थीम पर टाउनशिप समेत समेत कई परियोजनाएं आ रही हैं। वहीं, दिल्ली बॉर्डर से आने वाली एलिवेटेड रोड भी राजनगर एक्सटेंशन उतरती है, जिससे वाहन चालक राजनगर एक्सटेंशन होते हुए गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर जाते हैं। ऐसे में राजनगर एक्सटेंशन के यातायात को बेहतर करने के लिए प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है।

इस क्षेत्र में अभी भी वाहनों का काफी दबाव रहता है, जिससे सुबह व शाम के वक्त जाम की समस्या सबसे अधिक होती है। इसे दूर करने के लिए जीडीए 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड बनाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कनाडा में गाजियाबाद के युवक के हत्यारे को उम्रकैद की सजा, 4 साल बाद इंसाफ

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि 5.8 किलोमीटर लंबे मार्ग को बनाने के लिए इस हफ्ते टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद सड़क बनाने वाले एजेंसी का तय कर मार्ग तैयार होगा। 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड बनने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। यह मार्ग राजस्व ग्राम मोरटी, अधीर, आंबापुर, मोरटा तथा शाहपुर निजमोरटा की भूमि से होकर गुजरेगा। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि सड़क निर्माण से क्षेत्र को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ ही जाम से राहत मिलेगी।

ये वैकल्पिक मार्ग भी बनेंगे

जीडीए राजनगर एक्सटेंशन में 2700 मीटर लंबी हम तुम रोड भी बनाएगा। इसके लिए किसानों से जमीन खरीदने के लिए सहमति बनाई जा रही है। ये मार्ग मेरठ रोड से आउटर रिंग रोड को जोड़ेगा। ऐसे में दिल्ली मेरठ रोड से वाहन राजनगर एक्सटेंशन की मुख्य सड़क की जगह इस मार्ग का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा सिकरोड गांव के पीछे 900 मीटर लंबी 45 मीटर रोड तैयार होगी। 18 मीटर चौड़ी दूसरी रोड रिवर हाइट्स हाई-राइज़ कॉम्प्लेक्स के पीछे से जोड़ी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 4 और आदर्श सड़कें बनाने की तैयारी, 120 करोड़ खर्च करेगा नगर निगम

यातायात बेहतर होगा

आउटर रिंग रोड बनने से क्षेत्र में बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। राजनगर एक्सटेंशन का जाम भी कम हो सकता है। साथ ही राजनगर एक्सटेंशन के मुख्य मार्ग से भी वाहनों का दबाव कम होगा, क्योंकि आने जाने के लिए कई वैकल्पिक मार्ग होंगे। इससे क्षेत्र में विकास भी तेजी होगा। साथ ही मानचित्र स्वीकृति कर क्षेत्र का सुनियोजित विकास भी होगा, जिससे राजस्व भी प्राप्त होगा।

इस हफ्ते टेंडर प्रक्रिया

जीडीए के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड जल्द बनाई जाएगी। इस मार्ग को तैयार कराने के लिए इस हफ्ते टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। इसके बनने से क्षेत्र में यातायात बेहतर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद शहर में जाम से राहत दिलाने को इन 8 जगहों पर बनेंगे यूटर्न, देखें लिस्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।