8 new u-turns will be made in ghaziabad city these locations to provide relief from traffic jam गाजियाबाद में जाम वाली इन 8 जगहों पर बनेंगे नए यू-टर्न; ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने बनाया प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में जाम वाली इन 8 जगहों पर बनेंगे नए यू-टर्न; ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने बनाया प्लान

गाजियाबाद शहर की सड़कों पर हर दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस और गाजियाबाद नगर निगम ने एक साझा योजना तैयार की है। शहर के यातायात को सिग्नल-फ्री और सुरक्षित बनाने के लिए 8 महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां नए यू-टर्न बनाए जाएंगे।

Tue, 21 April 2026 01:39 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में जाम वाली इन 8 जगहों पर बनेंगे नए यू-टर्न; ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने बनाया प्लान

गाजियाबाद शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 8 स्थानों पर यूटर्न बनाए जाएंगे। इनके बनने से जाम की समस्या खत्म होगी। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने सड़कों को चिह्नित कर लिया है और जल्द ही इन पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

गाजियाबाद जिले में करीब साढ़े नौ लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। हर साल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में इजाफा हो रहा है। इस कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में सुबह और शाम भीषण जाम रहता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रैफिक नियम टूटने से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ पिछले दिनों शहर की सड़कों का निरीक्षण किया था। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि यूटर्न बनने से जहां सुरक्षित सफर होगा, वहीं जाम से लोगों को राहत मिलेगी। पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) को पत्र लिखकर यूटर्न का काम जल्दी शुरू कराने का अनुरोध किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद से सीतापुर तक रेल का 4 लेन ट्रैक बिछाने से होंगे ये बड़े फायदे

इन स्थानों पर यूटर्न बनाए जाने हैं

नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने बताया हापुड़ रोड पर इंग्राहम कट तिराहा, कलेक्ट्रेट कट, सेठ मुकुंदलाल चौराहा, हापुड़ तिराहा, मेरठ तिराहा और राजनगर एक्सटेंशन में फॉर्च्यून कट तिराहा, अजनारा कट और रिवर हाइट गोल चक्कर पर यूटर्न बनाए जाएंगे।

यहां पर पहले ही हो चुका निर्माण

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण हापुड़ चुंगी से एएलटी की तरफ 150 मीटर दूरी पर, यशोदा कट से आगे और एएलटी फ्लाईओवर से पहले, राजनगर रेजिडेंसी से पहले, देविका स्पाईकर और केडब्ल्यू सृष्टि के बीच, नंदग्राम कट से 100 मीटर पहले पक्का यूटर्न बना चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंडन नदी पर यहां बनेंगे 3 नए पुल, लोनी समेत कई इलाकों में सुधरेगी कनेक्टिविटी

राजनगर एक्सटेंशन के लोगों को भी लाभ

राजनगर एक्सटेंशन में डेढ़ लाख से अधिक आबादी रहती है। राजनगर एक्सटेंशन की मुख्य सड़क है। इस मार्ग से राजनगर एक्सटेंशन की अन्य सड़कें जुड़ी हुई है। यहां यूटर्न बनने से जाम की समस्या दूर होगी।

निगम पहले सर्वे कराएगा

चीफ इंजीनियर ने बताया जिन स्थानों पर यूटर्न बनाने के लिए कहा गया है, उनका सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए टीम को लगाया है। उन्होंने बताया कि हापुड़ रोड पर इंग्राहम कट, कलेक्ट्रेट कट, सेठ मुकुंदलाल चौराहे का सर्वे करा लिया है। अन्य स्थानों का सर्वे भी जल्दी कराया जाएगा। सेठ मुकुंदलाल चौराहे कट बंद करने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।

रिपोर्ट : दीपक सिरोही

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब 8 नहीं अब 15 जोन में बंटेगा गाजियाबाद शहर, GDA ने बनाया विकास का मेगा प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।