दिल्ली के द्वारका में पुलिसकर्मी ने मजदूरों पर चलाई गोली; एक की मौत
दिल्ली के द्वारका के जाफरपुर कला इलाके में देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में पोस्टेड एक हेड कांस्टेबल ने फायरिंग की जिसमें दो मजदूर घायल हो गए। बाद में इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल फरार है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। द्वारका के आउटर इलाके जाफरपुर कला में कल रात दो बजे करीब स्पेशल सेल में तैनात हैंड कांस्टेबल नीरज ने गोली चलाई जिसमे एक मजदूर की मौत हो गई, एक घायल हुए।
शोरशराबे को लेकर विवाद
पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल नीरज का घर जाफरपुर कला की मेन रोड पर है, इसी दौरान अंदर कलौनी में कुछ मजदूर रहते हैं। मजदूर पार्टी कर रहे थे और शराब के नशे में थे। शोर शराबे को लेकर बहसबाजी हुई और हेड कांस्टेबल ने गोली चला दी।
क्या कांस्टेबल भी शराब के नशे में था इस बात की की जांच की जा रही है। आरोपी कांस्टेबल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बॉडी का पोस्टमोर्टम करवाकर बॉडी परिवार को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

साइन इन