Phones across Delhi-NCR buzz with extremely severe alert for thunderstorm, lightning, hailstorm 'अत्यंत गंभीर अलर्ट' के मैसेज के साथ घनघना उठे दिल्ली-NCR के लोगों के फोन, दी गई इस बात की चेतावनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

'अत्यंत गंभीर अलर्ट' के मैसेज के साथ घनघना उठे दिल्ली-NCR के लोगों के फोन, दी गई इस बात की चेतावनी

दिल्ली-NCR में मौसम बिगड़ने के साथ ही यहां रहने वाले लोगों के फोन अचानक एक टेक्स्ट मैसेज के अलर्ट से घनघना उठे, जिसका शीर्षक था ‘अत्यंत गंभीर चेतावनी’।

Sat, 30 May 2026 05:37 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
'अत्यंत गंभीर अलर्ट' के मैसेज के साथ घनघना उठे दिल्ली-NCR के लोगों के फोन, दी गई इस बात की चेतावनी

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रहने वाले ज्यादातर लोगों के फोन शनिवार शाम को अचानक एक अलर्ट से गूंज उठे। इस दौरान कुछ लोगों के फोन की स्क्रीन पर आए मैसेज का शीर्षक था ‘अत्यंत गंभीर चेतावनी’, और उसमें लिखा था..अगले 3 घंटों के दौरान आपके जनपद के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान (हवा की गति 60-80 किमी/घंटा, जो बढ़कर 90 किमी/घंटा) और मध्यम से तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

बेहद गंभीर चेतावनी वाला यह मैसेज ठीक उसी समय आया जब शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का मौसम अचानक बदल गया और तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इससे पहले मौसम विभाग ने भी शहर के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों के लिए पहले ही तूफान और धूल भरी आंधी का ‘रेड अलर्ट’ जारी कर रखा था। बता दें कि लोगों के मोबाइल फोन पर यह मैसेज उसी 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' की मदद से भेजा गया, जिसकी शुरुआत इसी महीने भारत में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश से मौसम कूल-कूल; कल का भी वेदर अपडेट

शनिवार शाम 4:30 बजे IMD द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया था, जबकि शहर के बाकी हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था।

यह ‘रेड अलर्ट’ ‘गंभीर तूफान’ के लिए जारी किया गया था, जिसमें जमीन की सतह पर हवा की अधिकतम रफ़्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और ओले गिरने के साथ-साथ धूल भरी आंधी और बारिश की भी आशंका जताई गई थी।

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद के लिए भी क्रमशः ‘रेड अलर्ट’ और ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की इस विधानसभा में बदल गया जल आपूर्ति का समय, देख लीजिए नया टाइम टेबल

'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' से भेजे गए मैसेज

बता दें कि किसी भी क्षेत्र विशेष में रहने वाले लोगों के मोबाइल पर एकसाथ किसी आपदा से जुड़ा मैसेज भेजने की इस व्यवस्था की शुरुआत भारत में इसी महीने हुई है। जब केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सूचना देने के लिए अत्याधुनिक 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' सेवा की शुरुआत 2 मई को की थी। इसके माध्यम से आपदा, गंभीर मौसम और अन्य आपात स्थितियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर तुरंत भेजी जा सकेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘स्काईकास्ट’ सुविधा शुरू, पल-पल पर मिलेगा बदलते मौसम का अपडेट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।