Passport apply via DigiLocker to get your passport quickly here are some benefits पासपोर्ट जल्द बनवाना है तो डिजिलॉकर से करें आवेदन, जानिए इसके कितने फायदे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पासपोर्ट जल्द बनवाना है तो डिजिलॉकर से करें आवेदन, जानिए इसके कितने फायदे

Passport News : पासपोर्ट विभाग का कहना है कि डिजिलॉकर से जुड़े दस्तावेज पहले से सरकारी डेटाबेस में सत्यापित होते हैं, जिससे आवेदन की जांच तेज हो जाती है। इससे लंबित मामलों की संख्या में भी कमी आ रही है।

Tue, 19 May 2026 07:26 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पासपोर्ट जल्द बनवाना है तो डिजिलॉकर से करें आवेदन, जानिए इसके कितने फायदे

पासपोर्ट (Passport) बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक तेज और आसान हो गई है। आवेदन के दौरान अपने दस्तावेज सीधे डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर अपलोड करते हैं, तो उनका पासपोर्ट सामान्य प्रक्रिया की तुलना में करीब 8 से 10 दिन पहले बनकर घर पहुंच सकता है। इससे तत्काल श्रेणी में अतिरिक्त फीस देकर आवेदन करने की जरूरत भी कम हो सकती है।

पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सामान्य आवेदन में स्कैन कॉपी अपलोड करने पर पासपोर्ट बनने में औसतन 21 से 25 दिन लगते हैं। वहीं, डिजिलॉकर से दस्तावेज अपलोड करने पर यह प्रक्रिया 14 से 15 दिन में पूरी हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोहरी जन्मतिथि वाले पेंच ने रोकी विदेश की राह, इस वजह से अटक गए हजारों पासपोर्ट

पासपोर्ट विभाग का कहना है कि डिजिलॉकर से जुड़े दस्तावेज पहले से सरकारी डेटाबेस में सत्यापित होते हैं, जिससे आवेदन की जांच तेज हो जाती है। इससे लंबित मामलों की संख्या में भी कमी आ रही है। विभाग के अनुसार, बड़ी संख्या में आवेदन केवल दस्तावेजों की त्रुटियों के कारण अटक जाते हैं। कई आवेदक अलग-अलग दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि या पते की अलग जानकारी जमा कर देते हैं। इसके अलावा अस्पष्ट स्कैन कॉपी, अधूरे दस्तावेज और गलत प्रमाणपत्र भी आवेदन लंबित होने की वजह बनते हैं। डिजिलॉकर से दस्तावेज लेने पर यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है। पासपोर्ट जारी करने से पहले विभागीय और पुलिस स्तर पर वेरिफिकेशन किया जाता है। आमतौर पर सबसे ज्यादा समय पुलिस जांच में लगता है।

अधिकारियों का कहना है कि डिजिलॉकर से जुड़े आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सरकारी दस्तावेज पहले से वेरिफाइड होते हैं, इसलिए पुलिस को दोबारा जांच में कम समय लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान; दिल्ली के इन 3 सेंटरों पर बढ़ाए गए नए स्लॉट

ऐसे करें डिजिलॉकर लिंक

आवेदक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर आवेदन भरते समय अपने डिजिलॉकर अकाउंट को लिंक कर सकते हैं। इसके बाद आधार, पैन कार्ड और अन्य उपलब्ध दस्तावेज स्वतः पोर्टल पर दिखाई देने लगते हैं। इससे अलग से फोटोकॉपी या स्कैन कॉपी अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। विभाग आने वाले समय में अधिकतर सेवाओं को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

ये फायदे होंगे

● दस्तावेज सीधे सरकारी रिकॉर्ड से सत्यापित

● स्कैन कॉपी अपलोड की जरूरत कम

● आवेदन में आपत्ति की संभावना घटेगी

● पुलिस वेरिफिकेशन जल्दी होगा, फर्जी दस्तावेज पर रोक लगेगी

दो दिन के भीतर स्पीड पोस्ट से भेजे जा रहे

पासपोर्ट विभाग ने तत्काल श्रेणी की सेवा में भी तेजी लाई है। अधिकारियों के मुताबिक, आवेदन स्वीकृत होने के बाद तत्काल पासपोर्ट अब दो दिन के भीतर स्पीड पोस्ट से भेजे जा रहे हैं। कई मामलों में अगले दिन भी पासपोर्ट डिस्पैच किया गया है। पहले इस प्रक्रिया में चार से पांच दिन लग जाते थे। इससे नौकरी, पढ़ाई, मेडिकल इमरजेंसी और विदेश यात्रा करने वालों को राहत मिल रही है।

रिपोर्ट - राजीव शर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चे का पासपोर्ट बनवाने के लिए पिता का नाम जरूरी नहीं, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।