passport appointment slots increased in delhi defense colony shalimar bagh jhandewalan new rules पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान; दिल्ली के इन 3 सेंटर्स पर बढ़े स्लॉट, अब दिनों नहीं घंटों में मिलेगा अपॉइंटमेंट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान; दिल्ली के इन 3 सेंटर्स पर बढ़े स्लॉट, अब दिनों नहीं घंटों में मिलेगा अपॉइंटमेंट

विदेश यात्रा, पढ़ाई या नौकरी के लिए पासपोर्ट बनवाने का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पासपोर्ट विभाग ने दिल्ली के तीन प्रमुख केंद्रों पर ऑनलाइन स्लॉट की संख्या में इजाफा कर दिया है, जिससे अब अपॉइंटमेंट मिलने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

Wed, 22 April 2026 05:29 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान; दिल्ली के इन 3 सेंटर्स पर बढ़े स्लॉट, अब दिनों नहीं घंटों में मिलेगा अपॉइंटमेंट

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे लोगों के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर है। दिल्ली में पासपोर्ट बनवाना अब और आसान हो गया है। पासपोर्ट विभाग ने तीन प्रमुख पासपोर्ट केंद्र डिफेंस कॉलोनी, शालीमार बाग और झंडेवालान पर पासपोर्ट आवेदन के लिए ऑनलाइन स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है। इसके चलते अब ऑनलाइन स्लॉट पाने के लिए आवेदकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विभाग ने डिफेंस कॉलोनी कार्यालय पर भी सामान्य आवेदन के 200 स्लॉट जारी करने की नई शुरूआत की है। इससे पूर्व यहां ये सुविधा नहीं थी और सिर्फ तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन किए जा सकते थे। पासपोर्ट विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग के इस फैसले से न सिर्फ अपॉइंटमेंट की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि आवेदकों को लंबी प्रतीक्षा से भी राहत मिलेगी और लंबित मामलों का भी तेजी से निस्तारण हो सकेगा। इससे नौकरी, पढ़ाई या विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के लिए 'पासपोर्ट सेवा केंद्र' की तर्ज पर बनेंगे KSK

आगे भी बढ़ाए जा सकती है स्लॉट की संख्या

इस फैसले से राजधानी के लाखों आवेदकों को राहत मिलने की उम्मीद है। पासपोर्ट विभाग के अधिकारी का कहना है कि आगे भी जरूरत के अनुसार स्लॉट की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं होगी

पासपोर्ट विभाग ने ऐसे आवेदकों को भी बड़ी राहत दी है जिनके आवेदन में किसी आपत्ति या दस्तावेज की कमी के कारण उसे एस्केलेट कर दिया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि ऐसे लोगों की सुविधा के लिए वॉक इन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है । यानी बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिए लोग सीधे उनके क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में जाकर आपत्ति का निस्तारण करा सकेंगे। किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से 01:00 बजे के बीच कार्यालय पहुंचने वाले सभी आवेदकों की सुनवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चे का पासपोर्ट बनवाने के लिए पिता का नाम जरूरी नहीं, दिल्ली HC का बड़ा फैसला

ये फायदे होंगे

● पासपोर्ट अप्वाइंटमेंट आसानी से और जल्दी मिलेगा

● लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी

● सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए अब ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे

ये किए गए नए बदलाव

● डिफेंस कॉलोनी पासपोर्ट केंद्र पर अब सामान्य पासपोर्ट आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।

● अब प्रतिदिन 200 सामान्य आवेदन के नए स्लॉट जारी किए गए।

● शालीमार बाग पासपोर्ट सेवा केंद्र पर प्रतिदिन 190 अतिरिक्त आवेदन स्लॉट जारी किए गए।

● झंडेवालान पासपोर्ट सेवा केंद्र पर भी प्रतिदिन 350 अतिरिक्त स्लॉट आवंटित किए गए।

रिपोर्ट : राजीव शर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पेपरलेस रिजस्ट्री से क्या बदल जाएगा, किस तरह के फायदे होंगे; समझिए
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।