Pari Chowk to Noida Airport Private buses will run services also available on two other routes परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक प्राइवेट बसें चलेंगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दो रूटों पर भी बसों की सुविधा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक प्राइवेट बसें चलेंगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दो रूटों पर भी बसों की सुविधा

ग्रेटर नोएडा के परी चौक से जेवर के नोएडा एयरपोर्ट तक प्राइवेट बसें भी चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दो अन्य रूटों पर भी बसें चलाने के लिए परमिट जारी करेगी। इन परिवहन सुविधाओं के शुरू होने से यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा।

Wed, 10 June 2026 12:41 PMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक प्राइवेट बसें चलेंगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दो रूटों पर भी बसों की सुविधा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू करने की तैयारी जोरों पर है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी। गाजियाबाद परिवहन विभाग ने परमिट जारी करने के लिए बस ऑपरेटर्स से आवेदन मांगा है। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दो अन्य रूटों पर भी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। बस ऑपरेटर 16 जून तक इन रूटों पर अपनी बसें चलाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बसों की अधिकतम सीमा 54 सीट तक सीमित है।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक परी चौक से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की दूरी 42 किलोमीटर है। इस रूट पर परमिट जारी करने की संख्या सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आरटीओ गाजियाबाद (प्रशासन) प्रमोद कुमार ने कहा कि इन तीनों रूट पर बस चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक परमिट जारी करने की तैयारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध ब्रेकर पर उछली बाइक और चली गई जान, गाजियाबाद में 34 साल के युवक की मौत

एमओयू के लिए प्रक्रिया जारी

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के अनुसार 10 डबल डेकर बसें नोएडा डिपो में खड़ी हैं। वहीं अन्य जिलों में लगभग 100 इलेक्ट्रिक बसें तैयार हैं। इन बसों को चलाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और प्राधिकरण के बीच में करार होना है।

कुल 110 बसों के संचालन का आदेश

यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 25 इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन होना है। इन बसों की चार्जिंग व्यवस्था के लिए एयरपोर्ट परिसर में स्टेशन तैयार है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले यात्रियों के लिए बस सेवा शुरू की जानी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा एयरपोर्ट तक कुल 110 बसों के संचालन का आदेश दिया है। इनमें 25-25 बसें यीडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण संचालित करेगा, जबकि शेष 60 बसों का संचालन नोएडा से होगा। यीडा ने अपने क्षेत्र में एयरपोर्ट तक बस संचालन के लिए तीन रूट तय किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में पोलियो का वायरस मिला, सीवरेज प्लांट के पानी की रिपोर्ट से हड़कंप

तीनों रूट पर होगी सुविधा

यीडा के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि तीनों रूट पर लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी में काफी लोग रहते हैं। लोग पूर्व में बसें चलाने की मांग कर चुके हैं। वहीं, 60 मीटर रोड वाले रूट पर दो विश्वविद्यालय हैं। यहां ग्रेनो और दिल्ली से सैकड़ों छात्र पढ़ने आते हैं। इससे उन्हें भी आसानी होगी, जबकि परी चौक से वाया नोएडा एयरपोर्ट वाले रूट पर लोगों का समय बचेगा।

एयरपोर्ट परिसर में बसें चार्ज होंगी

सीईओ ने बताया कि बसों को चार्ज करने के लिए एयरपोर्ट परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके अलावा यमुना सिटी में ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर 16 व 35 किलोमीटर, मथुरा में 100 और 107 किलोमीटर पर दो-दो चार्जिंग स्टेशन बने हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा और ग्रेनो में पुलिस का भूमाफियाओं पर ऐक्शन, खाली कराई 5,903 करोड़ की जमीन

सीधे गुजरेंगी बसें

अभी सरकारी बसों को ग्रेटर नोएडा के परी चौक से पहले घुमा दिया जाता है। उधर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो के अधिकारियों और यात्रियों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस प्राइवेट बसों को परी चौक से सीधे जाने देती है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आरटीओ गाजियाबाद (प्रशासन) प्रमोद कुमार ने कहा कि परमिट जारी होने के बाद ये समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।