Delhi weather update rain is expected for four consecutive days today alert for heatwave Delhi weather update: बड़ी खुशखबरी; दिल्ली-NCR में लगातार 4 दिन तक बारिश होगी, कब से बदलेगा मौसम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

Delhi weather update: बड़ी खुशखबरी; दिल्ली-NCR में लगातार 4 दिन तक बारिश होगी, कब से बदलेगा मौसम

दिल्ली के लोगों को तपती धूप और लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार से लगातार 4 दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, बुधवार के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Wed, 27 May 2026 06:42 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Delhi weather update: बड़ी खुशखबरी; दिल्ली-NCR में लगातार 4 दिन तक बारिश होगी, कब से बदलेगा मौसम

Delhi weather update: दिल्ली के लोगों को तपती धूप और लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार से लगातार 4 दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, बुधवार के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए लू की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में लू के बाद बारिश की संभावना है और इसे बाद तापमान में गिरावट के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर दिल्ली क्षेत्र पर भी पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारापुला फ्लाईओवर होकर मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल फ्री सफर जल्द

28 से 31 मई के बीच बारिश और तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में लू चलने की प्रबल संभावना बनी रहेगी, हालांकि 28 से 31 मई के बीच हर रोज हल्की बारिश और गरज के साथ तूफान के कारण मौसम में राहत मिल सकती है। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद इसमें 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी स्थिर रहने के बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे पर 2 कारें टकराईं, दिल्ली के डॉक्टर और उनकी बेटी की मौत

44.8 डिग्री तक पहुंचा पारा

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कहीं पर भी लू का अलर्ट नहीं था। सफदरजंग और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, जबकि आयानगर में यह 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पालम में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को राजधानी में लू के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से 46 डिग्री रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में डिजिटल करेंसी डालेगी सरकार; डिटेल

खराब श्रेणी में पहुंची हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार शाम 6 बजे दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 252 के स्तर पर थी। यह खराब श्रेणी में मानी जाती है। सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक, AQI का स्तर 0 से 50 के बीच होने पर उसे अच्छा, 51 से 100 के बीच होने पर संतोषजनक, 101 से 200 के बीच होने पर मध्यम, 201 से 300 के बीच होने पर खराब, 301 से 400 के बीच होने पर बहुत खराब और 401 से 500 के बीच होने पर गंभीर माना जाता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।