old gurugram metro second phase route construction delay reason latest update ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फेज का काम शुरू होने में होगी देरी, जानिए क्या है इसकी वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फेज का काम शुरू होने में होगी देरी, जानिए क्या है इसकी वजह

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण को शुरू होने में समय लगेगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने विश्व बैंक से करीब 2800 करोड़ रुपये का ऋण मांगा है, जिसे अभी मंजूरी नहीं मिली है।

Mon, 4 May 2026 08:57 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फेज का काम शुरू होने में होगी देरी, जानिए क्या है इसकी वजह

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण को शुरू होने में समय लगेगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने विश्व बैंक से करीब 2800 करोड़ रुपये का ऋण मांगा है, जिसे अभी मंजूरी नहीं मिली है। इसके मिलने के बाद दूसरे चरण के निर्माण का टेंडर जारी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जुलाई में मंजूरी मिलने की संभावना है। अगस्त में टेंडर जारी हो सकता है।

जीएमआरएल ने पिछले साल सितंबर में पहले चरण के तहत टेंडर आवंटित किया था। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो मार्ग तैयार होना है। दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो मार्ग तैयार किया जाना है। दूसरे चरण के मेट्रो निर्माण में आ रही लागत का 60 प्रतिशत ऋण विश्व बैंक से मांगा गया है। जीएमआरएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 दिन पहले विश्व बैंक की एक टीम ने गुरुग्राम का दौरा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फेज की तैयारी, GMRL ने इस काम के लिए लगाई गुहार

सड़कों की पैमाइश की जाएगी

जीएमआरएल अधिकारी ने बताया कि ऋण की शर्तों के अनुसार उन्होंने पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन किए हैं। परिवहन उन्मुख विकास से संबंधित मानदंडों का पालन किया है। अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित की है, जिससे परियोजना को बैंक से वित्तपोषण मिल सके। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक की मुख्य सड़कों की पैमाइश का आग्रह किया है। पैमाइश होने के बाद यातायात डायवर्जन योजना बनाई जाएगी।

Old Gurugram Metro Route Update

मेट्रो मार्ग में बदलाव से सेक्टर-21 को राहत

जीएमआरएल ने दूसरे चरण के ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के मार्ग में बदलाव कर दिया है। पहले योजना थी कि सेक्टर-22 के बाद राव गजराज मार्ग से होते हुए मेट्रो को शंकर चौक तक लाया जाए। नई योजना के तहत ओल्ड दिल्ली रोड से मेट्रो निकलेगी, जो हनुमान मंदिर के सामने से शंकर रोड से होते हुए शंकर चौक तक जाएगी। सेक्टर-21 और उद्योग विहार फेज-एक में मेट्रो स्टेशन बनेगा। मेट्रो मार्ग में बदलाव से सेक्टर-21 और डूंडाहेड़ा के हजारों परिवारों को फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फेज के रूट बदला, इन गांवों और सेक्टरों तक फायदा

रेलवे स्टेशन को लेकर फैसला नहीं

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत जीएमआरएल ने योजना बनाई थी कि सेक्टर-पांच से लेकर रेलवे स्टेशन तक एक मेट्रो लाइन तैयार की जाए, लेकिन वर्ल्ड बैंक के ऐतराज के बाद अभी यह तय नहीं हो सका है कि इस मेट्रो लाइन को ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण के दौरान बनाया जाए या इसे अलग से बाद में बनाया जाए। इसके ऊपर अभी विचार विमर्श चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को कहां से मिलेगी ‘पावर’? GMRL यहां बनाएगा बिजलीघर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।