nyaymurti or nayadhurti sanjay singh on justice swarana kanta sharma जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सवाल पर क्या बोल गए संजय सिंह, केस के बाद भी मान नहीं रहे AAP नेता, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सवाल पर क्या बोल गए संजय सिंह, केस के बाद भी मान नहीं रहे AAP नेता

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह न्यायमूर्ति का सम्मान करेंगे, न्यायधूर्ति का नहीं। संजय सिंह ने जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये बातें कहीं।

Wed, 20 May 2026 04:47 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सवाल पर क्या बोल गए संजय सिंह, केस के बाद भी मान नहीं रहे AAP नेता

आपराधिक अवमानना की कार्यावाही शुरू हो जाने के बाद भी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर अपना रुख बदलते नहीं दिख रहे हैं। कथित शराब घोटाले के केस को दूसरी बेंच को ट्रांसफर कर दिए जाने के बाद एक 'आप' के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जस्टिस स्वर्ण कांता के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। अरविंद केजरीवाल के साथ अवमानना की कार्यवाही के लपेटे में आए संजय सिंह ने जस्टिस स्वर्ण कांता से जुड़े सवाल पर कहा कि वह 'न्यायमूर्ति का सम्मान करेंगे न्यायधूर्ति का नहीं।'

जस्टिस स्वर्ण कांता के खिलाफ 'आप' नेताओं ने तब मोर्चा खोला जब शराब घोटाले में ट्रायल कोर्ट फैसले को सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच के पास यह केस जाने के बाद से 'आप' ने उन पर कई आरोप लगाए और मांग रखी कि यह केस किसी और बेंच के सामने ट्रांसफर कर दिया जाए। चीफ जस्टिस ने केजरीवाल के लेटर को दरकिनार किया तो रिक्यूजल याचिका भी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने खारिज कर दिया। इसके बाद 'आप' नेताओं ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बहिष्कार का भी ऐलान कर दिया। पिछले दिनों जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए गए कैंपेन को लेकर नाराजगी जाहिर की और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत छह नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का केजरीवाल ने किया था 'बहिष्कार', नई बेंच ने ली चुटकी

इस बीच राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी टिप्पणी से साफ कर दिया है कि वे जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को लेकर अपने रुख में बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। यूपी में चल रही पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में जस्टिस स्वर्ण कांता से जुड़े सवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनसे जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के केस छोड़ने को लेकर सवाल किया गया तो सांसद ने कहा, 'देखिए न्यायमूर्ति और न्यायधूर्ति में फर्क होता है।' एक और सवाल के जवाब में उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा, 'मैं आपसे कह रहा हूं कि न्यामूर्ति और न्यायधूर्ति में फर्क होता है, न्यायमूर्ति का हम सम्मान करेंगे, न्यायधूर्ति का हम सम्मान नहीं कर पाएंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस शर्मा के 'अपमान' पर AK संग संजय की भी मुश्किलें, HC में क्या हुआ

नाम नहीं लिए बिना कहा- जो भी होगा…

पत्रकार ने जब संजय सिंह से कहा कि इससे अवमानना का केस ही होगा तो राज्यसभा सांसद ने फिर उन्हीं शब्दों का प्रयोग किया और कहा, 'जो भी होगा, मैं नहीं कह सकता हूं। लेकिन हम न्यायमूर्ति का सम्मान करेंगे न्यायाधूर्ति का नहीं। मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं, जो भी न्याय धूर्ति होगा, हम उसका सम्मान नहीं कर पाएंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल-सिसोदिया को अयोग्य घोषित करने की मांग, दिल्ली HC में PIL; क्या दलील?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।