northeast delhi fire people jump building rescue operation news दिल्ली में आधी रात आग का कहर, 3 महिलाएं और 1 बच्चे ने छत से लगाई छलांग; 8 लोगों का किया रेस्क्यू, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में आधी रात आग का कहर, 3 महिलाएं और 1 बच्चे ने छत से लगाई छलांग; 8 लोगों का किया रेस्क्यू

घने धुएं के कारण जान बचाने के लिए लोगों को पहली मंजिल से कूदना पड़ा, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं दमकल कर्मियों ने समय रहते आठ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Sun, 29 March 2026 04:53 PMRatan Gupta पीटीआई, दिल्ली
share
दिल्ली में आधी रात आग का कहर, 3 महिलाएं और 1 बच्चे ने छत से लगाई छलांग; 8 लोगों का किया रेस्क्यू

पूर्वोत्तर दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। घने धुएं के कारण जान बचाने के लिए लोगों को पहली मंजिल से कूदना पड़ा, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं दमकल कर्मियों ने समय रहते आठ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग की सूचना रात करीब 2:30 बजे चांद बाग इलाके में एफ ब्लॉक स्थित एक मकान से मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्राउंड फ्लोर पर खड़े दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में आग लगी, जिससे पूरा भवन धुएं से भर गया।

तीन महिलाएं एक बच्चे ने लगाई छलांग

अधिकारियों के अनुसार, जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक तीन महिलाएं और एक दो साल का बच्चा जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद चुके थे। घायलों की पहचान निखत (22), राशिदा (50), सोनी (25) और आशिफ (2) के रूप में हुई है। सभी को पास के जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिखता है स्विट्जरलैंड, लेकिन है जहर का मैदान; राजस्थान की वायरल जगह का खौफनाक सच

धुएं से लोगों को बचाना हुआ मुश्किल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात में अचानक चीख-पुकार और जलने की गंध से लोग जाग गए। देखते ही देखते पार्किंग एरिया से उठी आग और धुआं सीढ़ियों में फैल गया, जिससे ऊपर की मंजिलों पर फंसे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बच्चे रो रहे थे और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे।

8 लोगों का किया गया रेस्क्यू

स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात हुई..., विपक्षी दलों से विनती भी की; PM मोदी
ये भी पढ़ें:झारखंड के कोडरमा में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, पांच दिन में तीसरी मौत

अधिकारियों का कहना है कि इमारत की संकरी बनावट के कारण धुआं तेजी से भर गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। कई दमकल गाड़ियों की मदद से करीब 3:50 बजे आग पर काबू पा लिया गया, जबकि कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर Delhi Police की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।