noida-sector-150-engineer-death-authority-action-8-teams-investigation इंजीनियर की मौत के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण, खतरनाक गड्ढों पर बनेंगी दीवारें, और क्या आदेश?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

इंजीनियर की मौत के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण, खतरनाक गड्ढों पर बनेंगी दीवारें, और क्या आदेश?

Noida Engineer Death News: घटना सामने आने के बाद दण्डात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जांच और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। ताजा मामले में- निर्माणाधीन साइट, गड्डों और नालों का निरीक्षण करने के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है।

Mon, 19 Jan 2026 03:38 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
इंजीनियर की मौत के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण, खतरनाक गड्ढों पर बनेंगी दीवारें, और क्या आदेश?

Noida Engineer Death News: दिल्ली NCR के नोएडा सेक्टर-150 में निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में बने गड्डे में एक इंजीनियर की डूबने से मौत होने के बाद नोएडा प्राधिकरण जागा है। घटना सामने आने के बाद दण्डात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जांच और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। ताजा मामले में- निर्माणाधीन साइट, गड्डों और नालों का निरीक्षण करने के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है। इन्हें 3 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

सुरक्षा दीवार और कारण बताओ नोटिस

इसके अलावा आदेश में खतरनाक स्थानों पर रिफ्लेक्टर लगाने के और सुरक्षा दीवार बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही, वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक को शपथ पत्र देना होगा कि क्षेत्र में ऐसी कोई जगह नहीं है। इससे पहले प्राधिकरण सीईओ द्वारा सेक्टर-150 क्षेत्र के आसपास यातायात और संबंधित कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 करोड़ के ड्रग कांड का मास्टरमाइंड निकला BJP नेता! राहुल आंजना गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:NCR में जबरन शराब पिलाकर लड़की का किया गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने किया था अगवा

जल्द बताइए, कहां कहां चूक हुई?

नोएडा ट्रैफिक सेल विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि लोटस बिल्डर के आवंटन एवं निर्माण कार्य से जुड़ी पूरी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा मानकों के पालन में कहां-कहां चूक हुई।

सुरक्षा की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

सीईओ लोकेश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माणाधीन परियोजनाओं का पुनः निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।