Noida Metro Expansion Tender issued for two new corridors work to start soon नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी, 2 नए कॉरिडोर के लिए टेंडर जारी; जल्द शुरू होगा काम, Noida Hindi News - Hindustan
More

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी, 2 नए कॉरिडोर के लिए टेंडर जारी; जल्द शुरू होगा काम

NMRC के अनुसार, डिपो-बोराकी विस्तार पर करीब 416 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें दो नए स्टेशन जुनपत और बोराकी बनाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि ये नया रूट ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन को बोड़ाकी गांव पर प्रस्तावित मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) से जोड़ेगा।

Fri, 15 May 2026 12:02 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी, 2 नए कॉरिडोर के लिए टेंडर जारी; जल्द शुरू होगा काम

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले और खासकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने गुरुवार को एक्वा लाइन पर दो नए कॉरिडोर 11.56 किलोमीटर लंबे बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 और 2.6 किलोमीटर लंबे ग्रेटर नोएडा डिपो-बोडाकी लिंक के विस्तार के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एनएमआरसी ने एक बयान में, कहा कि बॉटनिकल गार्डन-सेक्टर 142 प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब चार साल का वक्त लग सकता है, जबकि ग्रेटर नोएडा डिपो-बोडाकी प्रोजेक्ट तीन साल में पूरा हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि बॉटनिकल गार्डन-सेक्टर 142 कॉरिडोर में आठ एलिवेटेड स्टेशन होंगे और इसकी अनुमानित लागत 2,254.35 करोड़ रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा के गांवों को मिलेगी सीवर जाम से मुक्ति! करोड़ों की परियोजना का आगाज

प्रस्तावित स्टेशन कहां-कहां?

बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर 44, सेक्टर 96 (नोएडा अथॉरिटी ऑफिस), सेक्टर 97, सेक्टर 105, सेक्टर 108 (पुलिस कमिश्नरेट), सेक्टर 93 और सेक्टर 91 में पंचशील बालक इंटर कॉलेज।

अधिकारियों के मुताबिक यह कॉरिडोर बॉटनिकल गार्डन (ब्लू लाइन और मेजेंटा लाइन को जोड़ने वाला प्रमुख इंटरचेंज) को नोएडा के प्रमुख क्षेत्रों और साथ ही ग्रेटर नोएडा तक पहुंच को बेहतर बनाएगा। फिलहाल यात्री सेक्टर 51-52 स्टेशन पर ट्रेन बदलते हैं, और स्काईवॉक न होने के वजह से यात्रियों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ता है जिससे समय की बर्बादी होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 12th Result: नोएडा के ग्राफ में गिरावट, इस साल इतना रहा पास प्रतिशत

NMRC के अनुसार, डिपो-बोराकी विस्तार पर करीब 416 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें दो नए स्टेशन जुनपत और बोराकी बनाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि ये नया रूट ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन को बोड़ाकी गांव पर प्रस्तावित मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) से जोड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी एक और सड़क, एनएच-24 के जरिए जुड़ेगा गाजियाबाद

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच बढ़ेगी

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ और NMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर, कृष्ण करुणेश ने बताया कि 'NMRC जल्द ही काम करने वाली एजेंसियों को चुन लेगा और प्रोजेक्ट का काम शुरू हो जाएगा। ये प्रोजेक्ट्स नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी सुधारने के लिए बेहद जरूरी हैं। इनके पूरा होने पर मेट्रो नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच जाएगी।' फिलहाल एक्वा लाइन नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक चलती है। अप्रैल 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन औसतन 65,290 यात्री इस लाइन से सफर करते हैं। इन नए लिंक्स के चालू होने से यात्रियों की संख्या में भारी उछाल आने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।