Gulshan Group to Invest 1000 Crore in Noida to Build India Tallest Taj Hotel नोएडा में बनने जा रहा देश का सबसे ऊंचा ताज होटल, ऊपर होंगे लग्जरी अपार्टमेंट, गुलशन ग्रुप करेगा 1,000 करोड़ का निवेश, Noida Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में बनने जा रहा देश का सबसे ऊंचा ताज होटल, ऊपर होंगे लग्जरी अपार्टमेंट, गुलशन ग्रुप करेगा 1,000 करोड़ का निवेश

प्रोजेक्ट के तहत हर फ्लोर पर 5 स्टार रेटिंग वाले दो अपार्टमेंट (17वीं से लेकर 56वीं मंजिल तक) बनाए जाएंगे। हर अपार्टमेंट करीब 7,500 वर्ग फुट का होगा। सबसे ऊपरी मंजिल पर एक आलीशान पेंटहाउस होगा, जिसे बेचा नहीं जाएगा।

Thu, 19 March 2026 04:23 PMMohit हिन्दुस्तान टीम, नोएडा
share
नोएडा में बनने जा रहा देश का सबसे ऊंचा ताज होटल, ऊपर होंगे लग्जरी अपार्टमेंट, गुलशन ग्रुप करेगा 1,000 करोड़ का निवेश

नोएडा की रियल एस्टेट कंपनी गुलशन ग्रुप ने टाटा ग्रुप की मालिकाना हक वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के साथ एक डील की है। कंपनी नोएडा में देश के सबसे ऊंचे ताज होटल और साथ ही ताज की ब्रांडेड सर्विस्ड अपार्टमेंट का निर्माण करने जा रही है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च करेगी जिसमें कुल 57 मंजिल बनाई जाएंगी। प्रोजेक्ट के जरिए करीब 2000 करोड़ रुपये का रेवन्यू हासिल करने की उम्मीद है। खास बात ये है कि नीचे होटल होगा और ऊपर अपार्टमेंट होंगे।

कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अगले पांच साल में पूरा होगा। वहीं गुलशन ग्रुप की डायरेक्टर युक्ति नागपाल ने कहा कि ‘यह प्रोजेक्ट लग्जरी लाइफस्टाइल को नई परिभाषा देगा। ताज के साथ पार्टनरशिप कर हम देश के सबसे ऊंचे ताज होटल का निर्माण करने जा रहे हैं, जो वैश्विक मानकों पर खरा उतरेगा और देश की सबसे शानदार इमारत में से एक होगी।’

नीचे होटल होगा और ऊपर अपार्टमेंट होंगे।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट तक मेट्रो का डीपीआर तैयार, 5 स्टेशन बनेंगे

प्रोजेक्ट लग्जरी का एक नया स्तर तय करेगा

IHCL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत छतवाल ने कहा, ‘भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। लोगों की बढ़ती कमाई के कारण लग्जरी प्रोडक्ट्स और सुविधाओं की मांग बढ़ रही है, जिसमें बड़े शहरों में ब्रांडेड घर भी शामिल हैं। ऐसे में ताज होटल और इन लग्जरी अपार्टमेंट की शुरुआत, दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी का एक नया स्तर तय करेगी। हमें गुलशन ग्रुप के साथ इस साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए बहुत खुशी हो रही है।’

उन्होंने आगे कहा कि 'ऊंचाई और क्वालिटी के मामले में यह अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है। चेन्नई के बाद अब नॉर्थ इंडिया में भी ब्रांडेड घरों का निर्माण होगा। हमें नोएडा में इसकी कम खल रही थी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जुलाई तक होंगे शुरू 2 नए यू-टर्न, 20 सोसाइटियों तक फायदा

प्रोजेक्ट क्यों होने जा रहा इतना खास?

इस प्रोजेक्ट के तहत हर फ्लोर पर 5 स्टार रेटिंग वाले दो अपार्टमेंट (17वीं से लेकर 56वीं मंजिल तक) बनाए जाएंगे। हर अपार्टमेंट करीब 7,500 वर्ग फुट का होगा। सबसे ऊपरी मंजिल पर एक आलीशान पेंटहाउस होगा, जिसे बेचा नहीं जाएगा। निचली मंजिलों पर होटल होगा और होटल और घरों के लिए आने-जाने के रास्ते भी अलग-अलग होंगे। यहां स्विमिंग पूल और इन्फिनिटी पूल, जिम, हेल्थ क्लल टेरेस गार्डन, बच्चों के खेलने की जगह, प्राइवेट क्लब और लाउंज और मल्टी-लेवल पार्किंग की सुविधा भी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! यहां खुलने जा रही नोएडा अथॉरिटी की नई बिल्डिंग, दफ्तरों के चक्कर खत्म

होटल को चलाने की जिम्मेदारी IHCL की

इस होटल में दिन भर चलने वाला एक रेस्टोरेंट, एक बार और दो स्पेशल रेस्टोरेंट भी होंगे। इसमें कॉन्फ्रेंस और कार्यक्रमों के लिए 8,000 स्क्वायर फीट का एक बड़ा हॉल भी होगा। इस प्रोजेक्ट में सारा निवेश गुलशन ग्रुप करेगा, जबकि होटल को चलाने की जिम्मेदारी IHCL की होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।