noida police transfer 17 chowki thana prabhari transfer list नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 चौकी-थाना प्रभारियों को हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 चौकी-थाना प्रभारियों को हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस उपायुक्त नोएडा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 उपनिरीक्षकों (थाना/चौकी प्रभारियों) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Thu, 14 May 2026 10:51 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 चौकी-थाना प्रभारियों को हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस उपायुक्त नोएडा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 उपनिरीक्षकों (थाना/चौकी प्रभारियों) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ये फेरबदल किया गया है।

इन थाना सेक्टर से किया गया तबादला

जारी आदेश के मुताबिक, थाना सेक्टर-20, सेक्टर-24, सेक्टर-39, सेक्टर-49, सेक्टर-58, सेक्टर-113 और सेक्टर-126 समेत कई थानों और पुलिस चौकियों में बदलाव किया गया है। कई चौकी प्रभारियों को दूसरे थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ थाना प्रभारियों को महत्वपूर्ण चौकियों पर तैनात किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब घोटाला केस में क्या-क्या हुआ? बरी होने से जस्टिस कांता के हटने तक की कहानी

पढ़िए तबादला सूची, कौन कहां भेजा गया

  • उपनिरीक्षक सतनाम सिंह को थाना सेक्टर-20 से बॉटनिकल गार्डन थाना सेक्टर-39 भेजा गया है।
  • उपनिरीक्षक नवीन कुमार को थाना सेक्टर-20 से चौकी सेक्टर-41 थाना सेक्टर-39 की जिम्मेदारी दी गई है।
  • उपनिरीक्षक विपिन कुमार को थाना सेक्टर-126 से चौकी सेक्टर-126 में तैनात किया गया है।
  • उपनिरीक्षक विकास राणा को थाना सेक्टर-24 से चौकी अरावली थाना सेक्टर-24 भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:54 विदेश यात्रा पर 60 करोड़ खर्च; CM रेखा ने राहुल गांधी से मांगा पैसों का हिसाब
  • उपनिरीक्षक संजय पाल को थाना सेक्टर 39 से चौकी सोरखा थाना, सेक्टर-113 भेजा गया है।
  • उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार को थाना सेक्टर-39 से चौकी सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113 भेजा गया है।
  • उपनिरीक्षक अंकित शर्मा को थाना सेक्टर-58 से चौकी परथला, थाना सेक्टर-113 भेज दिया गया है।
  • उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को थाना सेक्टर-113 से चौकी आम्रपाली सफायर, थाना सेक्टर-39 भेजा गया है।
  • उपनिरीक्षक योगेश कुमार को चौकी सेक्टर-126 से चौकी प्रभारी सदरपुर, थाना सेक्टर-39 में भेज दिया गया है।

इसी तरह उपनिरीक्षक विशाल गुप्ता, अरविंद गंगवार, सतेन्द्र यादव, संजय कुमार, अंकित वाजपेई, हरिमोहन दीक्षित, चरण सिंह और जितेंद्र पाठक के ट्रांसफर किए गए हैं। इनके ट्रांसफर की डिटेल जानने के लिए नीचे दी गई इमेज को देखें। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

ट्रांसफर लिस्ट

पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। माना जा रहा है कि आगामी समय में भी पुलिस कमिश्नरेट में और प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।