noida police traffic advisory entry will be banned on these routes नोएडा में कल इन रास्तों से एंट्री होगी बैन, गलत पार्किंग पड़ेगी भारी, ट्रैफिक एडवाइजरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में कल इन रास्तों से एंट्री होगी बैन, गलत पार्किंग पड़ेगी भारी, ट्रैफिक एडवाइजरी

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर जमा होने वाली भीड़ को देखते हुए वाहनों के रास्तों में बदलाव की योजना तैयार की है। सेक्टर-18, 104 समेत कई जगहों पर बुधवार दोपहर से ही वाहनों के रास्तों में बदलाव रहेगा। 

Tue, 30 Dec 2025 04:53 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में कल इन रास्तों से एंट्री होगी बैन, गलत पार्किंग पड़ेगी भारी, ट्रैफिक एडवाइजरी

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नववर्ष के जश्न को लेकर होने वाली भीड़ के मद्देनजर वाहनों के रास्तों में बदलाव की योजना तैयार की है। सेक्टर-18, 104 समेत कई जगह बुधवार दोपहर दो बजे से देर रात तक वाहनों के रास्तों में बदलाव रहेगा। जरूरत पड़ने पर एक जनवरी को भी वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-18 के अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्थित जीआईपी, गार्डन गलेरिया, डीएलएफ, सेंटर स्टेज, लॉजिक्स, मोदी मॉल और मुख्य बाजारों के आसपास यातायात को लेकर सर्वे किया गया है।

सेक्टर-18 में ऐसे कर सकेंगे प्रवेश

अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-18 में लोग अट्टा पीर की तरफ से आकर एचडीएफसी बैंक के कट, रेडिसन होटल के तिराहे से बहुमंजिला पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए प्रवेश कर सकेंगे। इनके अलावा बाकी कट बंद रहेंगे या फिर उनसे सेक्टर-18 से सिर्फ बाहर निकल सकते हैं।

एक गलती और उठा ली जाएगी गाड़ी

सेक्टर-18 या आसपास की किसी सड़क पर अगर कोई वाहन सड़क पर खड़े मिला तो उसे तुरंत क्रेन से उठाकर कार्रवाई की जाएगी। वाहन सिर्फ सेक्टर-18 में बहुमंजिला पार्किंग में ही खड़े कर सकेंगे। इसके अलावा जीआईपी और गार्डन गलेरिया मॉल के अंदर पार्किंग में वाहन खड़े हो सकेंगे।

नो पार्किंग क्षेत्र

नर्सरी तिराहे से अट्टा चौक मेट्रो स्टेशन सेक्टर-18 की ओर व मेट्रो स्टेशन से अट्टापीर की ओर जाने वाले मार्ग को नो पार्किंग क्षेत्र बनाया गया है।

इन रास्तों से एंट्री होगी बैन

● गुरुद्वारा सेक्टर-18 के आगे एफओबी से पहले व बाद में

● सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के नीचे से और बाजार की ओर जाने वाले वाला रास्ता

● सोमदत्त टावर से टॉयस ख्जाना चौराहा, हल्दीराम चौराहे से चाईना कट की ओर

● सेक्टर-18 बिजलीघर तिराहे से सेक्टर-18 की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।

● आवश्यकता पडने पर सैक्टर-17,18 नलकूप तिराहा से नर्सरी तिराहा की ओर जाने वाले वाहनो का प्रवेश बन्द किया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 31 दिसंबर को इन रास्तों से रहें दूर,ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ये भी पढ़ें:ठंड और कोहरे की मार कम नहीं, अब बारिश भी होगी, इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
noida traffic adversary

बुधवार दोपहर से ही लागू होंगे डायवर्जन

नोएडा पुलिस के डीसीपी (यातायात) डॉ. प्रवीन रंजन ने कहा कि बुधवार दोपहर से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों के रास्तों में बदलाव की योजना लागू कर दी जाएगी। लोग निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करें। दूसरी जगह खड़ा करने पर तुरंत क्रेन से उठवा दिया जाएगा। जाम की समस्या होने पर हेल्प लाइन नंबर-9971009001 से मदद ले सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।