Noida news 17 girls rescued from massage parlors for prostitution नोएडा के मसाज पार्लरों में देह व्यापार का धंधा, 17 लड़कियां मुक्त कराईं; आपत्तिजनक सामग्री बरामद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा के मसाज पार्लरों में देह व्यापार का धंधा, 17 लड़कियां मुक्त कराईं; आपत्तिजनक सामग्री बरामद

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने तीन मसाज पार्लरों पर छापेमारी कर 17 युवतियों को मुक्त कराया। साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर इन पार्लरों पर छापेमारी की।

Sat, 14 Feb 2026 05:52 PMSubodh Kumar Mishra भाषा, नोएडा
share
नोएडा के मसाज पार्लरों में देह व्यापार का धंधा, 17 लड़कियां मुक्त कराईं; आपत्तिजनक सामग्री बरामद

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने तीन मसाज पार्लरों पर छापेमारी कर 17 युवतियों को मुक्त कराया। साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर इन पार्लरों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एक गोपनीय सूचना में जानकारी दी गई कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में मसाज पार्लर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस और मानव तस्करी रोधी इकाई की संयुक्त टीम ने तीन मसाज पार्लर पर छापे मारे।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि इन मसाज पार्लरों से 17 युवतियों को मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि मौके से तुषार, कपिल, मनीष, जितेंद्र, गुड्डू, शनि और विकास को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी बरामद हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात, कार में मिले शव, लड़की को गोली मार खुद को उड़ाया
ये भी पढ़ें:नोएडा के डूब क्षेत्र की 40 से अधिक कॉलोनियों में हर महीने 35 करोड़ की बिजली चोरी

इससे पहले गाजियाबाद जिला के कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोडृ किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक निजी बड़े होटल में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान मौके से 11 महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि होटल में बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। ये लड़कियां गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिसा की रहने वाली थीं। छानबीन के दौरान होटल मैनेजर के फोन से लगभग 500 लड़कियों की तस्वीरें मिलीं, जो इस रैकेट की गंभीरता को उजागर करती हैं।

पुलिस के अनुसार, होटल में सेक्स वर्क के लिए लाई गई लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को व्हाट्सऐप पर भेजी जाती थीं और उनसे रकम वसूली जाती थी। ग्राहकों से 15 से 20 हजार रुपए लिए जाते थे, जबकि लड़कियों को एक रात के लिए केवल 5 हजार रुपए मिलते थे। इसके अलावा, लड़कियों को अन्य होटलों में भी भेजा जाता था, जिनके लिए रूम बुकिंग ऑनलाइन की जाती थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।