noida engineer yuvraj death sit investigation authority mining noc sector 150 accident इतनी गहराई तक कैसे खुदाई हुई... इंजीनियर युवराज मौत मामले में SIT ने मांगे जवाब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

इतनी गहराई तक कैसे खुदाई हुई... इंजीनियर युवराज मौत मामले में SIT ने मांगे जवाब

इंजीनियर युवराज की मौत की जांच कर रही SIT ने नोएडा प्राधिकरण से 70 फीट गहरे गड्ढे और सुरक्षा चूक पर कड़े सवाल किए हैं। जांच के घेरे में खनन विभाग की NOC और प्राधिकरण के बड़े अधिकारी भी आ गए हैं।

Sun, 1 Feb 2026 08:52 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नोएडा
share
इतनी गहराई तक कैसे खुदाई हुई... इंजीनियर युवराज मौत मामले में SIT ने मांगे जवाब

इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने नोएडा प्राधिकरण से पूछा है कि सेक्टर के बीच इतनी गहराई तक खुदाई और जलभराव कैसे हुआ। अगर खनन विभाग की तरफ से खुदाई की एनओसी दी गई थी तो उसका भी ब्योरा उपलब्ध करवाया जाए।

नोएडा अथॉरिटी से पूछे सवाल

जिस गड्ढे में गिरकर मौत हुई थी, उसकी खुदाई को लेकर एसआईटी ने जानकारी मांगी थी। उसकी जानकारी विभागों ने भेज दी है। इसमें बताया है कि गड्ढे की गहराई जलभराव समेत 55 से 70 फीट होने का अनुमान है। प्राधिकरण की तरफ से जवाब में वर्क सर्कल-10 के जेई एई का नाम दिया गया था। एसआईटी ने जीएम और वरिष्ठ प्रबंधक की भी जिम्मेदारी पर जवाब मांगा है। सड़क सुरक्षा के इंतजाम न होने पर नोएडा ट्रैफिक सेल से जिम्मेदारों के नाम मांगे हैं। इन सवालों के जवाब प्राधिकरण की तरफ से भेजे जाने की सूचना है।

हादसा स्थल पर बना भूखंड स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट नंबर-2 में सब-डिवीजन के बाद निकाला गया ए-3 भूखंड है। नोएडा प्राधिकरण ने 27185 वर्ग मीटर के इस प्लाट पर 2017 में 12 मंजिल इमारत बनाने का नक्शा पास किया था। इसमें एक बेसमेंट बनाने की मंजूरी प्राधिकरण की तरफ से दी गई थी, जिसमें नक्शे के मुताबिक 644 वाहनों की पार्किंग बननी थी। गौरतलब है कि हादसे की जांच कर रही एसआईटी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को दे चुकी है। इसके बाद जिम्मेदारी निर्धारण के लिए प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन से दिए गए जवाबों को और स्पष्ट करवाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो गहराई से हुई खुदाई को लेकर प्राधिकरण की तरफ से खनन विभाग की एनओसी का हवाला दिया गया है। यह भी बताया गया है कि सड़क पर सुरक्षा इंतजाम मौजूद थे। बिल्डर को नियोजन, वर्क सर्कल और जल विभाग की तरफ से पत्र भेजे जाने की जानकारी भी दी गई है। एसआईटी जांच के 11 दिन बीत चुके हैं। इसमें अब तक 250 से ज्यादा पुलिस-प्रशासन-प्राधिकरण के कर्मचारियों व अधिकारियों के बयान दर्ज हुए हैं। विभागों से पहले सवाल फिर उन पर दिए गए जवाबों पर भी सवाल किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काली थार खरीदने का अजीब जुनून! चार नाबालिगों ने पड़ोसी के घर से उड़ाए 20 लाख
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, कड़ाके की ठंड के साथ फिर गिरा पारा

हादसे वाले स्थान पर बैरियर का काम शुरू

इंजीनियर युवराज की मौत के बाद प्राधिकरण घटना स्थल के आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटा है। लोहे के बैरिकेडिंग के बाद कंक्रीट की स्लैब और अब नाले के किनारे क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू किया गया है। सेक्टर-150 स्थित भूखंड में भरे पानी में 16 जनवरी की रात कार गिरने से इंजीनियर युवराज की मौत हो गई थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।