यूएस-चीन पैकेज::200 बोइंग जेट खरीदने को राजी हुए शी जिनपिंग: ट्रंप
फॉक्स न्यूज के साथ कार्यक्रम में बोले ट्रंप बीजिंग, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति

फॉक्स न्यूज के साथ कार्यक्रम में बोले ट्रंप बीजिंग, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 200 बोइंग जेट का ऑर्डर देने पर सहमत हो गए हैं।गुरुवार को फॉक्स न्यूज के सीन हैनिटी के साथ इंटरव्यू ट्रंप ने कहा वह 200 जेट का ऑर्डर देने जा रहे हैं। इससे बहुत सारी नौकरियां पैदा होंगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि एयरोस्पेस की इस दिग्गज कंपनी ने शुरू में छोटा ऑर्डर मांगा था। ट्रंप ने कहा, बोइंग 150 जेट चाहता था, लेकिन उसे 200 मिले।राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक तरह का बयान था, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक पक्का वादा था।
ये अंश जारी होने के बाद कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत तक गिर गए।बोइंग के सीईओ केली ऑर्टबर्ग बीजिंग शिखर सम्मेलन के लिए गए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। ऑर्टबर्ग ने पिछले महीने विश्लेषकों से कहा था कि उन्हें चीन से ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।बोइंग को चीन के अधिकारियों से आखिरी ऑर्डर 2017 में मिला था, जब ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान बीजिंग दौरे पर गए थे। वह ऑर्डर 300 विमानों (सिंगल और डुअल आइल) के लिए था, जिसकी अनुमानित कीमत 37 अरब डॉलर थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन