NCP candidate gives Rs 10 crore loan to Jai Pawar राकांपा उम्मीदवार ने जय पवार को दिया 10 करोड़ का कर्ज, Delhi Hindi News - Hindustan
More

राकांपा उम्मीदवार ने जय पवार को दिया 10 करोड़ का कर्ज

विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार विक्रम काकडे ने अपने हलफनामे में खुलासा किया है कि उन्होंने महाराष्ट्र की उपम

Thu, 4 June 2026 04:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राकांपा उम्मीदवार ने जय पवार को दिया 10 करोड़ का कर्ज

-चुनावी हलफनामे में किया खुलासा पुणे, एजेंसी। विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार विक्रम काकडे ने अपने हलफनामे में खुलासा किया है कि उन्होंने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा और दिवंगत अजित पवार के बेटे जय पवार को 10 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। काकडे ने 150 करोड़ रुपये से अधिक की पारिवारिक संपत्ति घोषित की है।निर्माण व्यवसाय से जुड़े विक्रम काकडे 18 जून को होने वाले विधान परिषद चुनावों में पुणे स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा के उम्मीदवार हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ सरकार में राकांपा एक प्रमुख सहयोगी है। सुनेत्रा जनवरी में पति अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद मंत्रिमंडल में शामिल हुईं और पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकांपा उम्मीदवार ने जय पवार को दिया 10 करोड़ का कर्ज

लगभग एक सप्ताह पहले काकडे अपने पिता के साथ राकांपा में शामिल हुए थे। नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे से पता चलता है कि पूर्व राज्यसभा सदस्य और व्यवसायी संजय काकडे के पुत्र विक्रम काकडे ने लोगों और कंपनियों को कुल 41.80 करोड़ रुपये के ऋण दिए हैं। हलफनामे में जय अजित पवार को दिए गए 10 करोड़ रुपये के ऋण का उल्लेख है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।