India s Health Ministry Activates Response to Hantavirus Cases on Cruise Ship हंता वायरस के संक्रमण पर भारत सतर्क, Delhi Hindi News - Hindustan
More

हंता वायरस के संक्रमण पर भारत सतर्क

संदेश::: पूर्व में इस शीर्षक,,,,विदेश ::: हंता की चपेट में आए क्रूज पर सवार लोगों

Fri, 8 May 2026 08:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हंता वायरस के संक्रमण पर भारत सतर्क

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता दुनिया में हंता वायरस के संक्रमण की दस्तक शुरू होने के साथ ही भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय भी सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से निगाह रखे हुए है। नीदरलैंड के निकट जिस क्रूज एमवी होंडियस में हंता वायरस के संक्रमण के मामले आए हैं, उसमें दो भारतीय भी मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंता की चपेट में आए क्रूज पर सवार लोगों में दो भारतीय

सरकारी सूत्रों की जानकारी

सरकारी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी), इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और दूसरी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बदलती स्थिति पर नजर रख रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन (आईएचआर) फ्रेमवर्क के तहत डब्ल्यूएचओ के जरिये साझा की गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज पर हंता वायरस संक्रमण के कुल आठ संभावित मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच मामलों की लैब में पुष्टि हो चुकी है, तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोरोना से कितना अलग हंता वायरस? जानें इसके लक्षण, WHO ने जारी की है चेतावनी

निगरानी में भारतीय नागरिक

आईएचआर चैनलों के जरिये मिली जानकारी से पता चलता है कि दो भारतीय नागरिक अभी क्रूज पर हैं। दोनों अभी बिना लक्षण वाले हैं और तय प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी में हैं। बदलते हालात को देखते हुए और एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय के तौर पर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर ने स्थिति का आकलन करने और तैयारी के उपायों की समीक्षा करने के लिए भारत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और डब्ल्यूएचओ और दूसरे अंतरराष्ट्रीय भागीदार के साथ करीबी तालमेल बनाए हुए है।

इंसान से इंसान में फैलने की सीमित क्षमता

डब्ल्यूएचओ को इस महीने के पहले हफ्ते में इस घटना के बारे में बताया गया था। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस हंता वायरस में एंडीज स्ट्रेन है, जिसके बारे में पता है कि यह इंसान से इंसान में फैलने की सीमित क्षमता रखता है और आमतौर पर इसे फैलने के लिए करीबी और लंबे समय तक संपर्क की जरूरत होती है। इस प्रकार जन स्वास्थ्य के लिए इसका खतरा अपेक्षाकृत कम है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इसके संक्रमण का इनक्यूबेशन पीरियड लंबा होता है, जिसके कारण कुछ और मामले सामने आ सकते हैं।

क्रूज पर किस देश के कितने नागरिक

देश संख्या

फिलीपींस 38 लोग

ब्रिटेन 31 लोग

अमेरिका 23 लोग

नीदरलैंड्स 16 लोग

स्पेन 14 लोग

जर्मनी 9 लोग

कनाडा 6 लोग

भारत 2 लोग

भारत को हंता से कोई खतरा नहीं

नई दिल्ली। आईसीएमआर के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने शुक्रवार को कहा कि हंता से भारत के लिए तत्काल कोई सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा नहीं है। ये मामले अलग-थलग लग रहे हैं। कुमार ने कहा कि फिलहाल सामुदायिक प्रसार का कोई सबूत नहीं है। उनकी यह टिप्पणी उन खबरों के बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि एक क्रूज पर सवार दो भारतीय नागरिक हंता वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंता वायरस से हड़कंप, क्रूज पर तीन मौतें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।