Hanta Virus Outbreak on Cruise Ship 2 Indian Crew Members Affected हंता की चपेट में आए क्रूज पर सवार लोगों में दो भारतीय, Delhi Hindi News - Hindustan
More

हंता की चपेट में आए क्रूज पर सवार लोगों में दो भारतीय

- दोनों क्रूज एमवी होंडियस के चालक दल के सदस्य हैं लंदन,

Fri, 8 May 2026 06:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हंता की चपेट में आए क्रूज पर सवार लोगों में दो भारतीय

- दोनों क्रूज एमवी होंडियस के चालक दल के सदस्य हैं लंदन, एजेंसी। हंता वायरस की चपेट में आए क्रूज एमवी होंडियस में सवार चालक दल के सदस्यों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। बीबीसी ने यह जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोरोना से कितना अलग हंता वायरस? जानें इसके लक्षण, WHO ने जारी की है चेतावनी

हंता वायरस मामलों की पुष्टि

क्रूज में अब तक इस वायरस के पांच मामलों की पुष्टि हुई है और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 'ओशनवाइड एक्सपेडीशन' द्वारा संचालित इस क्रूज ने एक अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया से अपनी यात्रा शुरू की थी और इसके 10 मई को स्पेन के कैनरी द्वीपों पर पहुंचने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 28 देशों के करीब 150 यात्री और चालक दल के सदस्य शुरू में इस लक्जरी क्रूज पर सवार थे, लेकिन 24 अप्रैल को सेंट हेलेना द्वीप पर इनमें से दर्जनों लोग उतर गए। विश्व स्वास्थ संगठन ने गुरुवार को कहा कि संदिग्ध हंता वायरस मामलों में से आठ में से पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है। नीदरलैंड की महिला (69), जिनमें इस वायरस की पुष्टि हुई थी, उनकी मौत हो गई है और उनके पति तथा जर्मनी की एक महिला भी मृतकों में शामिल हैं। उनके मामलों की जांच की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि यह प्रकोप किसी महामारी की शुरुआत नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंता वायरस से हड़कंप, क्रूज पर तीन मौतें

क्रूज पर किस देश के कितने नागरिक

देश संख्या

फिलीपींस 38 लोग

ब्रिटेन 31 लोग

अमेरिका 23 लोग

नीदरलैंड्स 16 लोग

स्पेन 14 लोग

जर्मनी 9 लोग

कनाडा 6 लोग

भारत 2 लोग

भारत को हंता से कोई खतरा नहीं

नई दिल्ली। आईसीएमआर के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने शुक्रवार को कहा कि हंता से भारत के लिए तत्काल कोई सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा नहीं है। ये मामले अलग-थलग लग रहे हैं। कुमार ने कहा कि फिलहाल सामुदायिक प्रसार का कोई सबूत नहीं है। उनकी यह टिप्पणी उन खबरों के बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि एक क्रूज पर सवार दो भारतीय नागरिक हंता वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।