Empowering Women India s Leadership Model Under Modi s Government नारी शक्ति को आगे बढ़ा रहा मोदी मॉडल : अमित शाह, Delhi Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति को आगे बढ़ा रहा मोदी मॉडल : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का ‘महिला-नेतृत्व वाला विकास’ मॉडल नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की। विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया है।

Sat, 13 June 2026 01:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नारी शक्ति को आगे बढ़ा रहा मोदी मॉडल : अमित शाह

-महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को दे रहा नई दिशा नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का ‘महिला-नेतृत्व वाला विकास’ मॉडल नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को नई दिशा दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति को आगे बढ़ा रहा मोदी मॉडल : अमित शाह

महिलाओं के कल्याण के लिए कदम

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राजग सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख किया। इस सप्ताह केंद्र सरकार ने अपने 12 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से लेकर उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन और 12 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण तक, महिलाओं की गरिमा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनडीए सरकार ने महिलाओं को नेतृत्व के लिए सशक्त किया : मोदी

आर्थिक सशक्तीकरण

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों में बड़ी संख्या महिलाओं की है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराकर 70 प्रतिशत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। गृह मंत्री ने कहा कि लखपति दीदी, करोड़पति दीदी और स्वयं सहायता समूहों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। वहीं, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ ने राजनीति में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि इन पहलों का प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शाह के मुताबिक, आज महिलाएं सेना, अंतरिक्ष, खेल, अनुसंधान और उद्योग सहित हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के कितने फीसदी हिस्से में है NDA सरकार, अमित शाह ने समझाया गणित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।